HomeNews Headlinesमप्र में शराबियों के लिए बुरी खबर,मयख़ाने में जाम टकराना पड़ेगा महँगा

मप्र में शराबियों के लिए बुरी खबर,मयख़ाने में जाम टकराना पड़ेगा महँगा


भोपाल/मध्यप्रदेश……..


बीते महीने शिवराज सरकार द्वारा बजट पेश किया जा चुका है बजट में कई प्रावधान किए गए थे।

बीते दिनों सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए थे लेकिन अब सरकार शराब के दामों में भी बढोत्तरी करने जा रही है। इसके लिए विभाग द्वारा तैयारियां शुरु कर दी गई है। बताया जा रहा है अंग्रेजी और देशी शराब की कीमतों में 10 से 15 प्रतिशत तक इजाफा किया जा सकता है। दामों मे बढोत्तरी आगामी दो सालों में आबकारी विभाग के 576 करोड़ रुपए का लक्ष्य को पूरा करने को रखकर लिया गया है।

सुत्रों की माने तो वर्तमान में सभी दुकानों की नीलामी के बाद विभाग को 601 करोड़ रुपए के राजस्व होने की उम्मीद हैं।



1 अप्रैल 2018 से शराब अहाते बंद……….


मध्यप्रदेश में 1 अप्रैल 2018 से शराब के अहाते बंद होने वाले है। विभाग की इन्हें इस बार का लाइसेंस देने की तैयारी है। इसके लिए अंग्रेजी शराब के दुकानदारों को अपने अहातों में प्रसाधन समेत छोटे-मोटे बदलाव करने होंगे। नई आबकारी नीति में लाइसेंस की नई कैटेगरी एफएल-2ए बनाई जा रही है।

यह केवल शराब दुकान चलाने वाले ठेकेदारों को ही मिलेगा।

1 अप्रैल 2018 से लागू होने वाली नई नीति में बार और रेस्त्रां को दिया जाने वाला लाइसेंस एफएल-2 खत्म किए जाने का प्रस्ताव है।

ऐसे में अब सरकार राजस्व की बढोत्तरी के लिए रेटों में इजाफा करने जा रही है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!