HomeSliderबाल तस्करी के केस में भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय से, CID ने...

बाल तस्करी के केस में भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय से, CID ने की पूछताछ

इंदौर/मध्यप्रदेश………


पश्चिम बंगाल सीआईडी ने जलपाईगुड़ी बाल तस्करी मामले में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से दो घंटे तक पूछताछ की

कोलकाता से आई आठ सदस्यीय टीम ने इंदौर आकर विजयवर्गीय से 50 से ज्यादा सवाल पूछे और उनके बयान भी दर्ज किए

हालांकि, कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार राजनीतिक द्वेष निकालने के लिए आरोप लगा रही है।


विजयवर्गीय ने मीडिया को बताया……..


हालांकि, कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि राजनीतिक प्रतिशोध निकालने के लिए बंगाल सरकार इस तरह के आरोप लगा रही है।

उन्होंने बताया कि सीआईडी अफसर इंदौर आए थे और उन्होंने जूही चौधरी से संपर्क के बारे में सवाल पूछे थे।


महिला नेत्री की गिरफ्तारी के बाद जुड़ा कनेक्शन……..


दरअसल, तस्करी मामले में भाजपा महिला नेता जूही चौधरी की गिरफ्तारी के बाद विजयवर्गीय का कनेक्शन सामने आया था।

जूही चौधरी ने कथित रूप से बताया था कि उसने राज्यसभा सांसद रूपा गांगुली के जरिए विजयवर्गीय से संपर्क किया था।


क्या है मामला.……..


पश्चिम बंगाल सीआईडी ने पिछले साल बाल तस्करी के एक गिरोह का पर्दाफाश किया था, जो गोद लेने के अवैध सौदों के जरिए शिशुओं और बच्चों को कथित रूप से बेचता था कुछ विदेशियों को भी बच्चे बेचे जाते थे।

पिछले साल जून में राज्य सीआईडी ने इसी मामले में पूछताछ के लिए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय तथा दो अन्य नेताओं को भी समन भेजा था।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!