मेरठ/उत्तरप्रदेश…..
अपराध जगत को त्यागकर समाज की मुख्यधारा में जुड़कर ईमानदारी से रोज़ी रोटी कमाने वाले 15 अपराधियों को माला पहनाकर एसपी सिटी ने अपराधियों के खिलाफ सकारात्मक पहल की।
साथ ही ये बात भी बता दी की पुलिस का मुख्य उद्देश्य अपराधियों के अंदर का अपराध खत्म करना है
ना कि अपराधियों को अपराध की दुनिया से तौबा कर चुके 15 अपराधियों का फूल माला पहनाकर सम्मान किया।
पुलिस की दबंग छवि व एनकाउंटर का डर……..
बताया जा रहा हैं कि यूपी पुलिस द्वारा दनादन किये जा रहे एनकाउंटर इसकी बड़ी वजह है जिसके कारण
बड़े- बड़े हिस्ट्रीशीटर भी सही राह पर आने को मजबूर हुए है।
सिटी एसपी ने किया सम्मान…….
एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने थाना लिसाड़ी गेट में अपराध की दुनिया से तौबा करने वाले 15 अपराधियों का सम्मान किया गया।
इनमें वे लोग शामिल हैं जो अपराध की दुनिया छोड़कर फल का ठेला, पंचर की दुकान चलाकर साधारण जीवन गुजार रहे हैं
सम्मान होने वालों में आधा दर्जन हिस्ट्रीशीटर बदमाश शामिल
6 महीने तक इन अपराधियों को पुलिस करेगी मॉनिटरिंग सम्मानित किए गए अपराधियों में
मोहम्मद हनीफ,इमरान, अजय,शकील, हेमंत कुमार,अकील, रहीस, शरद, रवि, सलीम, अब्दुल बहाब,शेरुद्दीन, नौशाद, हमीद, आदि शामिल हैं।
