HomeNews Headlinesबेखौफ बदमाश शहीद होते पुलिस जवान: बदमाश को पकड़ने गए ASI की...

बेखौफ बदमाश शहीद होते पुलिस जवान: बदमाश को पकड़ने गए ASI की पीट-पीटकर हत्या

छिंदवाड़ा/मध्यप्रदेश…………


मध्यप्रदेश में अपराधियों इस क़दर बेख़ौफ हो गए हैं कि वो अब लगातार पुलिस पर हमला कर रहे हैं। पिछले महीने भोपाल में एक एएसआई को कार से रौंदने के बाद अब छिंडवाड़ा में बदमाशों ने एक एएसआई देवचंद नागले की पीट-पीटकर हत्या कर दी। नागले एक स्थायी वारंटी को पकड़ने गए थे। घटना की जानकारी सुबह प्राप्त होते ही जिला प्रशासन में हड़कम्प मच गया। पुलिस अधीक्षक अतुलसिंह और डीआईजी मौके पर पहुंच गए हैं। नागले का शव जिला अस्पताल भिजवाया गया है। एसपी ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 


क्या है मामला…………


जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक, अमरेठ थाना के एएसआई देवचंद नागले को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बदमाश जौहर ठाकुर जमुनिया गांव में मौजूद है। सूचना मिलते ही एएसआई, एक कोटवार और आरक्षक को साथ मौके पर पहुंच गए लेकिन उनके पास कोई हथियार नहीं था  ये लोग जैसे ही गांव में घुसे आरोपी जौहर ठाकुर, उसके साथी और परिवार के लोग उन पर टूट पड़े। सबने मिलकर एएसआई और साथियों पर पर कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला कर दिया। एएसआई नागले की मौत हो गयी और साथ गए आरक्षक और कोटवार बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद आरक्षक और कोटवार को नजदीक के अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उनका इलाज जारी है घटना की सूचना मिलने पर एसपी अतुल सिंह और आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए घायल पुलिसकर्मियों की बयान दर्ज कर लिए गए है आरोपी जौहर ठाकुर का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड  है। एसपी अतुल सिंह ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


No1police.com की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि…………


No1police.com की ओर से अपने कर्तव्य को निभाते हुए शहीद हुए जवान की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रंद्धाजलि अर्पित करता है। एवं शासन से माँग करता है की शहीद के परिवार की हरसंभव मदद करे। साथ ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाए।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!