HomeNews Headlinesमप्र के 11 जिलों आज रात मूसलाधार बारिश,24 घंटे में भाण्डेर में...

मप्र के 11 जिलों आज रात मूसलाधार बारिश,24 घंटे में भाण्डेर में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज

“बता दें पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश

भांडेर-90, टीकमगढ़-60, अंबाह-60, गुना-40, हटा-30, झाबुआ-30, नलखेड़ा-30, सीहोर-30, बदनावर-30 और देपालपुर में 30 मिमी रिकॉर्ड की गई है”



भोपाल/मध्यप्रदेश……….


मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के 11 जिलों में आज की रात भारी मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। इसमें ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल संभाग के जिले शामिल हैं। मौसम विभाग की लिस्ट में दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, दमोह, सतना, उमरिया, शहडोल आैर कटनी जिले शामिल हैं। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार की रात इन जिलों में भारी बारिश हो सकती है। बुधवार को दिन में इंदौर और भोपाल में दिनभर रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। वहीं चंबल और ग्वालियर संभाग के कई जिलों में तेज बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में दतिया जिले के भांडेर में सबसे ज्यादा 90 मिमी बारिश हुई। इंदौर संभाग के देपालपुर और झाबुआ में 30-30 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बुधवार रात प्रदेश के 11 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। 


9 जिलों में बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात……….


डैम प्रबंधन अधिकारियों ने बताया कि अनुसार बरगी डैम से पानी छोड़े जाने से निचले क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति बन सकती है। इनमे जबलपुर, सिवनी, नरसिंहपुर, होशंगाबाद, रायसेन, देवास, सिहोर, खंडवा और खरगोन जिले के तटवर्ती क्षेत्र शामिल हैं।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!