HomeNews Headlinesदतिया के युवक को 33 अवैध कट्टों के साथ ग्वालियर पुलिस ने...

दतिया के युवक को 33 अवैध कट्टों के साथ ग्वालियर पुलिस ने दबोचा,उप्र से लाकर मप्र में करता था सप्लाई

ग्वालियर/मध्यप्रदेश………..


चुनावी सरगर्मियों के बीच अवैध हथियारों को खपाने का सिलसिला मध्यप्रदेश में तेज़ होता जा रहा है। जिसे देख ग्वालियर पुलिस अलर्ट पर है। पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन के कुशल नेतृत्व में क्राइम ब्रांच द्वारा लगातार धड़पकड़ जारी है। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 33 देसी कट्टे व 5 ज़िंदा राउंड के साथ तस्कर गिरफ्तार किया गया है।


क्या है मामला………..


दरअसल ग्वालियर एसपी को लगातार सूचना प्राप्त हो रही थी कि उत्तरप्रदेश के इटावा से लगातार अवैध हथियारों की सप्लाई मध्यप्रदेश के ग्वालियर, दतिया, एवं शिवपुरी के क्षेत्रों में की जा रही है। एसपी के निर्देश पर तस्कर की धड़पकड़ के लिए क्राइम ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे एवं उप पुलिस अधीक्षक रत्नेश तोमर को निर्देशित किया। क्राइम ब्रांच के निरीक्षक दिलीप यादव की टीम द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रोडवेज बस स्टेण्ड के सुलभ कॉम्प्लेक्स के पास एक युवक काले बैग के साथ खड़ा है। संदेह के आधार पर जब उसे रोककर तलाशी ली गयी तो 315 बोर के 33 कट्टों के साथ 5 ज़िंदा राउंड प्राप्त हुए। पूछताछ पर आरोपी ने अपना नाम रवि शर्मा(उम्र 18) पुत्र संतोष शर्मा निवासी ग्राम अहरौनी थाना गोदन जिला दतिया बताया। आरोपी आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। आरोपी से पूछताछ में अवैध हथियारों के कारोबारियों का खुलासा हो सकता है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!