HomeNews Headlinesतालाब फूटने से भितरवार के उर्वा गाँव मे भरा पानी,डूब की कगार...

तालाब फूटने से भितरवार के उर्वा गाँव मे भरा पानी,डूब की कगार पर गाँव

भितरवार/ग्वालियर/मप्र……….


भितरवार ब्लॉक में आने वाला उर्वा गाँव डूब की स्थिति में आ गया है। इस गांव के नजदीक बने एक बड़े से तालाब की पार टूट गई है। तालाब का पानी उर्वा गाँव में भरता जा रहा है। इस संदर्भ में आ रही पहली रिपोर्ट के अनुसार उर्वा गाँव तबाही के मुहाने पर है। इधर जल संसाधन विभाग के अधिकारी कर्मचारी तालाब पर पहुंचे है और तालाब की पार को दुरूस्त किया जा रहा है। आपको बता दें कि चीनौर के पास बने तालाब को पिछले वर्ष तैयार किया गया था। भ्रष्टाचार के कारण कमजोर बनी तालाब की पार रात करीब 2 बजे टूट गई और तालाब का पानी गांव में भरने लगा है। रिपोर्टिंग के वक्त उर्वा गाँव में करीब 5 फुट पानी भरा हुआ था। ग्रामीण घरों की छतों पर पहुंच गए हैं। वो मदद की उम्मीद लगाए बैठे हैं।


घटना से पहले ग्रामीणों ने अवगत कराया था अधिकारियों को……….


उल्लेखनीय है कि उर्वा गांव में जो तालाब बना हुआ है वह करीब 50 वर्ष पुराना है। यहां पर बारिश का पानी एकत्रित होता है, जिसका लोग सिंचाई में उपयोग करते है। शनिवार को ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया था कि तालाब में पानी लबालब हो गया है और बाउंड्री टूट सकती है। सिंचाई विभाग ने दावा किया था कि सोमवार को बाउंड्री की मरम्मत का काम शुरू हो गया है परंतु सोमवार की रात ही बाउंड्री के टूट जाने की खबर आ गई।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!