“बता दें कि मध्यप्रदेश के देवास जिले के उदयनगर थाने में बागली विधायक चंपालाल देवड़ा के पुलिस आरक्षक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद विधायक और उनके साथियों पर उदयनगर पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज है”
देवास/मध्यप्रदेश……..
दिनरात आमजन की सुरक्षा में तैनात एवं सीमित संसाधन बेहतर से बेहतर पुलिसिंग में अपने घर परिवार से दूर पुलिसकर्मियों को कितने दबाब में काम करना पड़ता है। अपने मान सम्मान से परे पुलिसकर्मियों को राजनेताओं द्वारा कितना अपमान सहना पड़ता है। क्योंकि बेलगाम होती राजनीति प्रशासन पर किस तरह हावी है इसका जीता जागता उदाहरण मप्र के देवास जिले में देखने को मिला जहाँ राजनीति का बेहद गन्दा चेहरा उजागर होने का मामला सामने आया है। यहां, बागली के बीजेपी विधायक चंपालाल देवड़ा के खिलाफ जिले के उदयनगर पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है।विधायक पर पुलिसकर्मी संतोष इवनाती के साथ बीती रात थाने में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगा है।
पुलिसकर्मी की शिकायत पर विधायक और अन्य के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। देर रात पुलिस कर्मी को एक के बाद एक कर तीन चांटे मारने की यह पूरी घटना थाने के cctv कैमरे में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि अचानक विधायक थाने के अंदर आये और पुलिसकर्मी को चांटे मार मारने लगे। इस दौरान पुलिसकर्मी अपने अनुशासन में कमर के पीछे हाथ बांधे चुपचाप खड़े रहा। विधायक के साथ थाने में उनका भतीजा,बेटी और समर्थक भी साथ आए थे।
क्या है मामला……..
आपको बता दे कि पुलिस कर्मी का एफआईआर में लिखित आरोप है कि विधायक और उनके साथी बोले कि यह उदयनगर है यहां हमारा राज चलता है,अपनी औकात में रहना वरना तुझको खत्म कर देंगे। दरअसल यह पूरा मामला विधायक के भतीजे से शुरू हुआ। बीती रात पहले तो विधायक का भतीजा थाने में घुसा। जब ड्यूटी पर तैनात आरक्षक संतोष इवनाती ने विधायक के भतीजे को समझाने की कोशिश की तो वह अपने विधायक चाचा का रौब दिखाकर अभद्र व्यवहार कर धमकी देकर चलता बना। लेकिन थोड़ी देर बाद ही थाने पहुंचे बागली के विधायक ने भी पुलिसकर्मी के साथ मारपीट,गाली गलौच कर उसे धमकी देना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं विधायक ने यहां तक कह डाला है कि ये उदयनगर है यहां हमारा राज चलता है ,औकात में रहना नहीं तो खत्म करवा देंगे। इस मामले में पुलिस ने आरोपी MLA के खिलाफ तमाम लिखित आरोपों पर केस दर्ज जरूर कर लिया है। लेकिन फिलहाल पुलिस विधायक जी की गिरफ्तारी के सवाल पर इंवेस्टिगेशन के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।
आरोपी विधायक चंपालाल देवड़ा………

वायरल वीडियो देखें……..
