HomeNews Headlinesमप्र सरकार की अनूठी पहल,अब से पुलिसकर्मियों को शहीद मानकर दिए जायेंगे...

मप्र सरकार की अनूठी पहल,अब से पुलिसकर्मियों को शहीद मानकर दिए जायेंगे 1 करोड़

“बात दें कि मप्र के इतिहास में पहली बार है जब सरकार एक करोड़ की आर्थिक सहायता पुलिस जवानों के परिजनों को देने जा रही है”



भोपाल/मध्यप्रदेश………


मप्र सरकार ने अनूठी पहल करते हुए पुलिसकर्मियों को बड़ी सौगात दी है। अब से मप्र सरकार शहीद पुलिसकर्मियों को एक करोड़ की आर्थिक मदद देने जा रही है। मप्र के इतिहास मे पहली बार पुलिस विभाग के जवानों को शहीद मानकर 1 करोड़ की राशि उनके परिजनों की दी जायेगी। कैबिनेट की मंजूरी के बाद पुलिस मुख्यालय के प्रस्ताव को राज्य सरकार ने भी सहमति दे दी है। पिछले साल स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा था पुलिस का कोई भी जवान शहीद होगा तो उसके परिवार को एक करोड़ रुपए की सम्मान निधि दी जाएगी।  

सरकार ने जिन पुलिस जवानों को शहीद मानकर एक करोड़ मुआवजा देने का निर्णय लिया है। उनमे अलीराजपुर पुलिस के शहीद हेड कांस्टेबल अरविंद सेन, रायसेन के शहीद हेड कांस्टेबल इंद्रपाल सिंह सेंगर,  छतरपुर के शहीद कांस्टेबल बालमुकूंद प्रजापति एंव टीकमगढ़ पुलिस के शहीद कांस्टेबल राजबहादुर यादव के नाम शामिल हैं| शहीद के परिजनों को सरकार राहत राशि सौंपेगी, यह पहली बार है जब सरकार एक करोड़ की आर्थिक सहायता पुलिस जवानों के परिजनों को देने जा रही है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!