HomeNews Headlinesहरहाल में 4 जून तक जारी होंगे,अध्यापकों के शिक्षा विभाग में संविलियन...

हरहाल में 4 जून तक जारी होंगे,अध्यापकों के शिक्षा विभाग में संविलियन के आदेश

“सूत्रों के मुताबिक अध्यापकों का शिक्षा विभाग में संविलियन का प्रस्ताव तैयार हो गया है 29 मई की कैबिनेट मीटिंग में इस प्रस्ताव को रखा जा सकता है नियमों को लेकर जो पेंच उलझ रहे थे उन्हें सुलझा लिया गया है,अगली कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूर करा सकती है”



भोपाल/मध्यप्रदेश……


आजाद अध्यापक संघ के प्रांताध्यक्ष भरत पटेल के नेतृत्व पर प्रदेशभर से जुटे अध्यापकों ने आज शाहजानी पार्क में एकजुट होकर प्रदर्शन किया। जहाँ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान के निर्देश पर शिक्षा मंत्री विजय शाह ने उपस्थित होकर अध्यापकों का शिक्षा विभाग में संविलियन के आदेश 29 मई या अधिकतम 4 जून तक हर हाल में जारी किए जाने की बात को स्वीकार की साथ ही स्थानांतरण आदेश जारी करने की बात करते हुए शेष अध्यापकों के स्थानांतरण आदेश पर लगी रोक को शीघ्र ही हटाए जाने एवं गुरुजियों की वरिष्ठता इत्यादि पर भी शीघ्र ही सकारात्मक कदम उठाने की बात कही। शिक्षा विभाग में संविलियन की घोषणा के बाद आदेश जारी करने की मांग को लेकर भोपाल में जुटे अध्यापकों को सरकार ने 4 जून तक आदेश जारी करने का दावा किया है। तीन महीने पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महापंचायत बुलाकर अध्यापकों का शिक्षा विभाग में संविलियन की बड़ी घोषणा की थी। तीन माह बाद भी इसके आदेश जारी न होने के चलते प्रदेश भर से आये अध्यापक आज राजधानी के शाहजानी पार्क में जुटे थे।जहां स्कूल शिक्षा मंत्री विजय शाह ने संविलियन के आदेश 29 मई या अधिकतम 4 जून तक हर हाल में जारी करने की घोषणा की है। इसके बाद अध्यापकों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!