“बता दें कि एक सप्ताह में इस डॉक्टर पर यह दूसरा ऐसा आरोप है आर्थोपेडिक सर्जन डॉ आरकेएस धाकड़ पर अब एक और मरीज के साथ ऑपरेशन में गंभीर लापरवाही का आरोप लगा है”
ग्वालियर/मध्यप्रदेश……
जयारोग्य अस्पताल के आर्थोपेडिक सर्जन डॉ आरकेएस धाकड़ पर अब एक और मरीज के साथ ऑपरेशन गंभीर लापरवाही का आरोप लगा है। खास बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग ने भी इसे आर्थोपेडिक सर्जन की गंभीर चूक माना है लेकिन कार्रवाई के नाम पर अभी कुछ नहीं हुआ है। एक सप्ताह पहले भी इस सर्जन पर एक बच्चे के दाएं पैर की जगह बाएं पैर का ऑपरेशन करने के आरोप लग चुका है। बावजूद इसके डॉ धाकड़ अपने विभाग में नौकरी कर रहे हैं।
क्या है मामला……..
अब गुरुवार को एक अन्य मरीज हरि सिंह ने आरोप लगाया कि 26 अप्रैल 2016 को उन्होंने डॉक्टर धाकड़ को एक्सीडेंट होने से बांए पैर में फ्रैक्चर की शिकायत होने के बाद दिखाया था। उसके बाद डॉक्टर ने उन्हें पैर की सर्जरी कराने की बात कही थी। हरि सिंह का आरोप है कि ऑपरेशन के तुरंत बाद ही उनके पैर में जलन और तकलीफ का दौर शुरु हो गया उसके बाद उनके बाएं पैर के पंजे ने काम करना ही बंद कर दिया। इसे डॉक्टरी भाषा में फुट ड्राप कहा जाता है अब हरि सिंह ने डॉक्टर धाकड़ के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखा है।
