HomeNews Headlinesचुनावी सरगर्मियाँ तेज:कांग्रेस के स्टार प्रचारक सिंधिया ने पत्र लिख सरकारी आवास...

चुनावी सरगर्मियाँ तेज:कांग्रेस के स्टार प्रचारक सिंधिया ने पत्र लिख सरकारी आवास की माँग की

“दरअसल 16 साल से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का भोपाल में कोई ठौर ठिकाना नहीं है,वे जब भी आते हैं तो अक्सर या तो सरकारी रेस्ट हाउस में रुकते हैं या निजी होटल में”




भोपाल/मध्यप्रदेश……


चुनावी सरगर्मियों के बीच अब सिंधिया भोपाल में अपनी सक्रियता बढायेगे और इसी के चलते उन्होंने शासकीय बंगले की मांग की है। हालांकि सरकार के सामने अब मुसीबत यह है कि सिंधिया की पात्रता के अनुरूप उन्हें कौन सा बंगला अलाट किया जाए।

साल के अंत में होने वाले विधान सभा चुनाव की तैयारियों के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के नेता जुटे हुए हैं। चुनाव से पहले सभी ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है और राजधानी भोपाल ही डेरा डाले हुए हैं। कांग्रेस के स्टार प्रचारक और सबसे ज्यादा ग्लैमरस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया भी अब भोपाल में डेरा डालेंगे। 


क्या है मामला……..


दरअसल 16 साल से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का भोपाल में कोई ठौर ठिकाना नहीं है, वे जब भी आते हैं अक्सर या तो सरकारी रेस्ट हाउस में रुकते हैं या निजी होटल में। लेकिन विधानसभा चुनाव 2018 की सरगर्मी और कांग्रेस के लिए इसे अति महत्वपूर्ण मान अब सिंधिया ने सरकार से सरकारी बंगला मांगा है। 16 साल से सांसद सिंधिया ने प्रमुख सचिव गृह को पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने कहा है कि पार्टी में कार्यकर्ताओं से मिलने जुलने के लिए उनका अक्सर भोपाल आना जाना होता है जिसके लिए उन्हें अतिशीघ्र बंगला आवंटित किया जाए । 


Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!