HomeNews Headlinesमॉडर्न मेडिकल कॉलेज का फरार मालिक रमेश बदलानी गिरफ्तार

मॉडर्न मेडिकल कॉलेज का फरार मालिक रमेश बदलानी गिरफ्तार

“जनवरी 2018 से कॉलेज में अनियमितता शुरू हो गई

छात्रों से 5-5 लाख रुपए की वसूली की गई, लेकिन एक साल बाद यह बंद कर दिया गया छात्रों की शिकायत के बाद पुलिस ने धोखाधड़ी की धारा 420 और अमानत में खयानत की धारा 406 के तहत 19 अप्रैल को केस दर्ज किया था”



इंदौर/मध्यप्रदेश……


छात्र-छात्राओं के साथ लाखों की धोखाधड़ी के आरोप में फरार मॉडर्न मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन को क्राइम ब्रांच ने बुधवार शाम दिल्ली से पकड़ लिया। वह एक होटल में छिपकर अग्रिम जमानत की फिराक में था। उसके खिलाफ कई थानों में धोखाधड़ी और धमकाने की शिकायतें दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपए का इनाम था।

क्राइम ब्रांच के एएसपी अमरेंद्र सिंह के मुताबिक कनाड़िया पुलिस ने एक महीने पूर्व एमबीबीएस छात्रा सुरभि माहेश्वरी की शिकायत पर डॉ. रमेश बदलानी के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया था।

छात्रा ने बताया कि उसने वर्ष 2016 में राज्य सरकार द्वारा करवाई गई काउंसलिंग के जरिये मॉडर्न मेडिकल कॉलेज (कनाड़िया) में एडमिशन लिया था। जनवरी 2018 से कॉलेज में अनियमितता शुरू हो गई

छात्रों से 5-5 लाख रुपए की वसूली की गई, लेकिन एक साल बाद यह बंद कर दिया गया। कक्षाएं लगना बंद होने

और स्टाफ व फैकल्टी ने कॉलेज आना बंद कर दिया। उनका आरोप था कि चेयरमैन का पार्टनर से विवाद होने के कारण उन्होंने वेतन रोक लिया। 


DIG ऑफिस में हड़ताल पर बैठे थे छात्र……..


छात्र शिवम पाटीदार, सौरभ मंडलोई, रिंकू पाटीदार, श्रद्धा द्विवेदी, मयंक वैध, नीलू जैन और अभिषेक तिवारी ने एमसीआई, डीएमई, मुख्यमंत्री, कलेक्टर और डीआईजी को भी शिकायत दर्ज करवाई थी। कार्यवाही नहीं होने पर पीड़ित छात्र-छात्राएं डीआईजी ऑफिस के सामने भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। मामले में सांसद प्रतिनिधि ने मध्यस्था की और पार्टनर अशोक अग्रवाल से समझौता करवाया।

डीआईजी ने बदलानी पर केस दर्ज करने के आदेश दिए। केस की जानकारी मिलते ही बदलानी शहर से फरार हो गया। दो दिन पूर्व सूचना मिली कि बदलानी दिल्ली के बसंत विहार क्षेत्र में एक होटल में छिपा हुआ है। पुलिस ने बुधवार दोपहर दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!