HomeNews Headlinesपूर्व मुख्यमंत्री श्यामाचरण शुक्ल की पुत्रवधू डॉ रचना शुक्ला ने इस्तीफ़ा दिया,BJP...

पूर्व मुख्यमंत्री श्यामाचरण शुक्ल की पुत्रवधू डॉ रचना शुक्ला ने इस्तीफ़ा दिया,BJP के गुंडों से थी परेशान

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय पंडित श्यामाचरण शुक्ल की भाई की पुत्रवधू रचना ने बताया है कि उनके परिवार में राजनेता, पुलिस अधिकारी और वकील सब हैं लेकिन फिर भी उन्हे न्याय नहीं दिया जा रहा है।


जबलपुर/मध्यप्रदेश……


मध्यप्रदेश के जबलपुर में सेठ गोविंददास जिला अस्पताल में पदस्थ रहीं डॉक्टर रचना शुक्ला ने इस्तीफा दे दिया है उन्होंने अपना इस्तीफा फेसबुक पर भी शेयर किया रचना ने बताया कि अस्पताल में इलाज के दौरान भाजपा समर्थिक गुंडों ने उन्हे सरेआम गालियां दीं

इतनी गंदी कि शिकायत में भी उनका जिक्र नहीं किया जा सकता इसके बाद जब वो पुलिस के पास पहुंची तो वहां भी गुंडों ने उन्हे धमकी दी यहां तक कहा कि 10 लोग आकर आपकी इज्जत उतार देंगे 3 महीने से डॉक्टर रचना लगातार कोशिश कर रहीं थीं कि कानूनी कार्रवाई हो, लेकिन जब कुछ नहीं हुआ तो अंतत: उन्होंने इस्तीफा दे दिया। 

फेसबुक पर डाले अपने इस्तीफे में डॉ रचना ने लिखा है " मैं और मेरा परिवार डॉक्टर 'राजनीति' और पुलिस से संबंधित हैं लेकिन अब तक FIR दर्ज नहीं की गई

मैं सिस्टम से बहुत नाराज हूं और उसका जवाब मेरा इस्तीफा है।" रचना के मुताबिक उन्हें ना केवल अस्पताल बल्कि थानों में भी 10 लोकल गुंडों ने धमकाया और कहा कि 10 लोग आकर आपकी इज्जत उतार देंगे। इतना सब होने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की जिसके कारण यह इस्तीफा दिया है। 


क्या है मामला…….


मामला 5 फरवरी का है जब कैजुअल्टी में ड्यूटी कर रही रचना शुक्ला के पास एक बच्ची को लेकर परिजन पहुंचे थे और प्राथमिक उपचार के बाद उसे स्पेशलिस्ट को दिखाने की बात रचना ने कही थी लेकिन परिजन भड़क गए और रचना को ही धमकाने लगे। साथ ही साथ काफी बदतमीजी की इसकी शिकायत रचना ने पहले सीनियर से की और उसके बाद पुलिस से डॉक्टर प्रोटेक्शन एक्ट के तहत कार्रवाई करने की मांग की लेकिन किसी ने एक न सुनी डॉक्टर के मुताबिक अस्पताल ही नहीं थाने में भी गुंडे बेखौफ नजर आए, तभी तो उन्होंने मुझे अस्पताल के साथ थाने पर भी धमकी दी। बता दें कि डॉक्टर रचना पूर्व मुख्यमंत्री श्यामा चरण शुक्ल के भाई की पुत्रवधु हैं। 


डॉक्टर रचना द्वारा पोस्ट किया लेटर………..


प्रति डायरेक्टर, पब्लिक हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर, भोपाल विषय- त्यागपत्र की स्वीकृति बाबत महोदय, मैं रचना शुक्ल जबलपुर के डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में बतौर मेडिकल आॅफिसर तैनात हूं

कृपया मेरा इस्तीफा स्वीकार करें मेरे साथ डॉक्टर प्रोटेक्शन (एक्ट 3) का पूर्णत: उल्लंघन हुआ है।


महोदय, मेरे साथ स्थानीय भाजपा नेता के समर्थकों द्वारा गाली गलौच और बदतमीज की गई है ( यहां रचना शुक्ल ने हिन्दी में भी इसका उल्लेख किया है, लेकिन गुंडों ने जिस भाषा का उपयोग किया है, उसे लिखना संभव नहीं है)

मेरे कार्यस्थल अस्पताल और ओमती पुलिस स्टेशन में भी मुझे भाजपा के 10 लोकल गुंडों ने दोबारा धमकाया। उन्होंने खुले आम कहा कि मैडम दस गुंडे आकर आपकी इज्जत उतार देंगे। यह सब सुनने और झेलने के बाद भी मुझे न्याय की कोई उम्मीद भी नहीं दिखती मैं कांग्रेस से जुड़े एक इज्जतदार परिवार से संबंध रखती हूं और इस घटना से मेरा परिवार आहत है।

एक पूर्व सीएम के परिवार से संबंध रखने के बाद भी इस मामले में तीन माह तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। कृपया मेरा इस्तीफा स्वीकार करें मैं घटना के संबंध में सभी साक्ष्य भी प्रस्तुत कर रही हूं।


धन्यवाद दिनांक 7/5/18 भवदीय डॉक्टर रचना शुक्ल।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!