टोल बेरियर मैनेजर से 24 लाख की लूट कर भाग रहे लुटेरों से पुलिसवालों ने बहादुरी दिखाते हुए निहत्थे ही लुटेरों से भिड़े गए।
ग्वालियर/मध्यप्रदेश……
मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में दिनदहाड़े लुटेरों ने टोल मैनेजर से 24 लाख की लूट को अंजाम दे डाला मामला शहर के पौश इलाके सिटी सेंटर की है जहाँ हथियारबंद बदमाशों ने टोल बैरियर के मैनेजर ब्रजेन्द्र सिंह तोमर के कंधे में गोली मारकर 24 लाख लूट लिए जिन्हें बिरला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहाँ उनकी हालत गंभीर बताई जा रही हैं वारदात के दौरान बदमाशों ने पुलिस वालों पर ताबड़तोड़ गोली चलाकर भागने में कामयाब रहे।
क्या है मामला………
विश्वविद्यालय थाना पुलिस के मुताबिक़ पार्थ टोल बेरियर मोहनपुर के मैनेजर बृजेन्द्र सिंह सिडींकेट बैंक सिटी सेंटर शाखा में 24 लाख रुपए जमा कराने आए थे यहाँ काली रंग की पल्सर पर सवार तीन बदमाशों ने उनसे नगदी भरा बैग छीनने की कोशिश की जब मैनेजर ने विरोध किया तो बदमाश ने सीधे पिस्टल से उसे गोली मारी और बैग छीनकर भाग निकले।
घटना स्थल से कुछ दूरी पर बाइक सुधारने खड़े दो सिपाहियों ने बहादुरी दिखाई और निहत्थे होने के बावजूद बदमाशों को रोकने की कोशिश की लेकिन बदमाशो ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर भाग निकले
इस घटना में घायल को बिरला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है शहर की नाकेबंदी कर दी गई है सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है ताकि बदमाशों तक पहुंचा जा सके घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
घटनास्थल पर मौजूद जनसमूह……..


पुलिस ने लूट के आरोपियों पर ईनाम घोषित किया…….
क्षेत्र में हुई लूट के संदिग्ध आरोपियों की गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर डॉ. श्री आशीष ने 10 हजार रूपए का ईनाम घोषित किया है। किसी भी व्यक्ति को फोटो में दिख रहे संदेहियों के संबंध में सूचना प्राप्त होती है तो कृपया ग्वालियर पुलिस के निम्न नंबरों पर सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा:-
पुलिस कंट्रोल रूम- 0751-2445222, 2445333
पुलिस आईटी सेल- 7049110100
पुलिस ने लूट के आरोपियों के फोटो जारी किए……


