HomeNews Headlinesपुलिस अधीक्षक ग्वालियर की सराहनीय पहल,अब चालान के बदले मास्क मिलेंगे

पुलिस अधीक्षक ग्वालियर की सराहनीय पहल,अब चालान के बदले मास्क मिलेंगे

ग्वालियर/मध्यप्रदेश…………..


ग्वालियर में स्व-सहायता समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिये पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने एक सराहनीय पहल की है। उन्होंने पुलिस विभाग के माध्यम से शहर में बिना मास्क के भ्रमण करने वाले वाहन चालकों का 100 रूपए का चालान कर उन्हें 10 मास्क प्रदान करने की सराहनीय पहल प्रारंभ की है। चालान की यह राशि रेडक्रॉस समिति में जमा की जायेगी। उक्त राशि से समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए मास्क की कीमत भी अदा की जायेगी। 


क्या है पूरा मामला……………..


पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन ने बताया कि नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिये सभी लोगों को मास्क लगाना आवश्यक किया गया है। जागरूकता के पश्चात भी कुछ लोग शहर में भ्रमण के दौरान मास्क नहीं लगा रहे हैं। ऐसे लोगों का पुलिस विभाग 100₹ रूपए का चालान काटेगी और उक्त राशि के बदले उन्हें 10 मास्क प्रदान किए जायेंगे। चालान के रूप में वसूल की गई 100 रूपए की राशि भी रेडक्रॉस में जमा कर दी जायेगी। उक्त राशि स्व-सहायता समूहों को उनके मेहनताने के रूप में प्रदाय की जायेगी। चालान के बदले 10 मास्क प्रदान करने की यह सराहनीय पहल संभवत: प्रदेश व देश में पहली बार ग्वालियर में की गई है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!