इंदरगढ़/दतिया……………
लॉकडाउन के चलते पूरे देश में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। और मुस्तैदी से अपना काम भी कर रही है। लेकिन समाज के कुछ दुश्मनों द्वारा उसे बदनाम करने में कोई कसर नही छोड़ी जाती। ऐसे लोग शासन-प्रशासन के साथ मीडिया को भी गुमराह करतें हैं। इनके इस कृत्य से गरीब और मजलूमों की आवाज उठाने वाले मीडिया संस्थानों पर भी प्रश्न चिन्ह खड़े हो जातें हैं???? ताजा वारादात दतिया जिले के इंदरगढ़ में हुई है। जहां एक व्यापारी ने पौने चार लाख रूपए की झूठी लूट की सूचना देकर सनसनी फैला दी।
क्या कहानी सुनाई थी पुलिस को……………
प्राप्त जानकारी के मुताबिक दतिया जिले के इंदरगढ़ में रहने वाले गल्ला व्यापारी रिहान (35) खां पुत्र सुलेमान खां ने अपने साथ लूट की वारदात होना बताया। और कहानी सुनाई की वह वर्तमान में फसल खरीदी का कार्य चल रहा है। वह गल्ला व्यापारी हैं। रोज की तरह ही किसान से खरीदी फसल की पेमेंट करने के लिए बैंक से पौने चार लाख रूपए निकाल कर ले जा रहा था। तभी मुख्य चौराहे पर बाइक सवार दो लोगों ने हथियार की दम पर मुझे लूट लिया। मैं मदद के लिए चिल्लाया लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया। घटना दोपहर 3 बजे हुई होना बताया। घटना की जानकारी पाकर मौक पर पहुंची पुलिस ने रिहान की शिकायत पर मुआयना किया और लूट के आरोपी की तलाश करना शुरू किया है।
इनका कहना…………..
टीआई का कहना की फरियादी ने जो घटना का स्थान बताया है उसे सीसीटीवी कैमरे में देखने पर वहाँ ऐसी कोई घटना नही दिखी है। जब फरियादी से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने स्वीकार कर लिया है कि उसपे कर्ज होने के कारण उसने ये मनगढ़त कहानी सुनाकर पुलिस को गुमराह किया था। साथ ही रकम भी बरामद हो गयी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
–रत्नेश यादव,थाना प्रभारी,इंदरगढ़।
