HomeNews Headlinesदुःखद:यूपी में नही थम रहें पुलिसकर्मियों की मौत के मामले,अब करंट लगने...

दुःखद:यूपी में नही थम रहें पुलिसकर्मियों की मौत के मामले,अब करंट लगने से हेड कांस्टेबल की मौत

बता दें कि यूपी पुलिस में कार्यरत पुलिस बल में क्यों इतनी मायूसी छा गई है जो बीते 48 घंटों में लगातार 4 पुलिसकर्मी आत्महत्या की रास्ता चुनकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसमें 3 की जान चली गई और 1 अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। हालांकि, प्रधान आरक्षक अशोक यादव की मौत करंट लगने से हुई है।



अलीगढ़/उत्तरप्रदेश………….


इन दिनों यूपी से पुलिसकर्मियों की मौत की खबरें लगातार आ रही है। बीते 48 घंटों में ये पांचवां सिपाही है जिसकी मौत हुई है। इन सब घटनाओं के पीछे की वजह गृह कलह से लेकर नौकरी में तनाव होना बताया जा रहा है। जिसको लेकर पुलिस विभाग काफी ज्यादा परेशान है। ताजा घटना यूपी के अलीगढ़ जिले से है। जहां एक प्रधान आरक्षक का शव उसके ही क्वार्टर से मिला है। जिसकी जानकारी मिलने पर साथी और अन्य पुलिसकर्मी वहां पहुंचे।


क्या है पूरा मामला………….



प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस क्वार्टर गार्ड के किचन के अंदर मिले सिपाही के शव पर बिजली का तार लिपटा हुआ है और वो पेट के बल मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि प्रधान आरक्षक की मौत करंट लगने से हुई है। मृतक का नाम अशोक यादव है।

अलीगढ़ के थाना अकराबाद में बिजली का करंट लगने से एटा निवासी हेड कांस्टेबल अशोक यादव की मौत हो गई। अशोक की मौत से थाने में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर एटा से मृतक सिपाही के परिजन अलीगढ़ पहुंच गए।

हादसा शनिवार देर रात हुआ। हेड कांस्टेबल अशोक पुत्र दर्शनपाल निवासी गांव नयावांस, थाना मिरहची एटा अपने कमरे में सो रहे थे। उसी दौरान कमरे में लगे टेबिल फैन में करंट आ गया, जिसकी चपेट अशोक भी आ गए। साथी पुलिसकर्मी उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने अशोक कुमार को मृत घोषित कर दिया। अशोक कुमार की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!