HomeBreaking Newsभीषण सड़क हादसे में ट्रेनी DSP रोहित राठौड़ गंभीर रूप से घायल

भीषण सड़क हादसे में ट्रेनी DSP रोहित राठौड़ गंभीर रूप से घायल

बुरहानपुर/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में इंदौर-इच्छापुर नेशनल हाईवे पर सोमवार देर शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया।यहां थाने से घर रहे प्रशिक्षु डीएसपी के कार को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वह स्टेरिंग के बीच बुरी तरह फसे हुए थे। गंभीर रूप से घायल डीएसपी को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। हादसे के बाद हाईवे पर एक घंटे तक जाम लगा रहा।
दरअसल,निम्बोला थाना प्रभारी और प्रशिक्षु डीएसपी रोहित राठौर सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हाे गए। राठाैर काे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका आईसीयू में इलाज चल रहा है। हादसा इंदौर-ईच्छापुर हाईवे पर सोमवार रात करीब 9 बजे रईपुरा गांव के समीप हुआ। गंभीर रुप से घायल डीएसपी रोहित राठौर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही एसपी राहुल सिंह लोधा अस्पताल पहुंच गए थे।

क्या है पूरा मामला

गंभीर रूप से घायल डीएसपी

प्राप्त जानकारी के अनुसार,तेजगति ट्रक ने निम्बोला थाना के वाहन को टक्कर मार दी। वाहन में करीब डेढ़ माह पहले ही देवास से निम्बोला थाना प्रभारी के रूप में पदस्थ हुए प्रशिक्षु डीएसपी रोहित राठौर थे। वह खुद वाहन चलाकर निम्बोला थाने से बुरहानपुर की ओर जा रहे थे। तभी थाने से करीब एक से डेढ़ किमी की दूरी पर सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।
जैसे ही निम्बोला थाने को सूचना मिली आरक्षक सचिन जाधव मौके पर पहुंचे और एक अप्पे वाहन में डालकर डीएसपी को निजी अस्पताल ले गए। गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें आईसीयू में रखा गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आरोपी ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हादसे में वाहन काफी क्षतिग्रस्त हो गया।

भीषण सड़क हादसे में पुलिस वाहन चकनाचूर हुआ

पुलिस मोबाइल वाहन के परखच्चे उड़े

हादसा इतना भीषण था कि दुर्घटना में वाहन भी बहुत बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से उसे रोड से हटाया। हादसे के बाद हाईवे पर एक घंटे तक जाम लगा रहा। घटना के समय राठौड़ गाड़ी खुद चलकर बुरहानपुर जा रहे थे। भिंड़त की जानकारी मिलते ही थाने में हड़कंप मच गया और पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। आरक्षक जाधव ने डीएसपी राठौड़ को अप्पे वाहन से एक निजी अस्पताल के ICU में तुरंत भर्ती कराया जहां उनका इलाज शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान ट्रक की गति काफी तेज़ थी जिस वजह से राठौड़ का वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। ट्रक ड्राइवर को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!