बता दें कि गजरौला में हाइवे पर शराब पीकर लोगों से मारपीट करने के मामले में मौके पर पकड़ा गया दारोगा सुभाष चौधरी पहले भी कई बार सुर्खियों में रहा है। मसलन शराब पीकर उत्पात मचाना तथा हंगामा करने की घटनाओं को पहले भी अंजाम दे चुका है। जिस कारण उसके खिलाफ कई बार कार्रवाई की गई। फिर भी उनकी हरकतों पर रोक नहीं लग पा रही है।
पीलीभीत/उत्तरप्रदेश।
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में पुलिसकर्मियों की गुंडई सामने आई है। पुलिसकर्मियों पर ड्यूटी से अनुपस्थित रहकर जनता के साथ अभद्रता व मारपीट करने का आरोप है। आरोप है कि पुलिस वालों ने बेकसूर ऑटो रिक्शा चालक को पीट दिया जिसके बाद गुस्साई भीड़ दोनों को पकड़ कर थाना गजरौला लाई और पुलिस को सौंप दिया।
दरअसल,पीलीभीत जिले में लोगों द्वारा सिपाही दरोगा की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोगों का आरोप है कि दोनों पुलिसकर्मी लोगों के साथ अभद्रता करते हुए उत्पाद मचा रहे थे। जिसके बाद लोगों ने दोनों को घेर पर पहले तो पिटाई की फिर पुलिस को मामले की खबर दी। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी दिनेश कुमार प्रभु आरोपी दरोगा व सिपाही को निलंबित कर विभागीय जांच के निर्देश दे दिए हैं।
क्या है पूरा मामला,सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
प्राप्त जानकारी के अनुसार,नशे में धुत दरोगा-सिपाही को पकड़कर लोग हाथापाई कर रहे हैं। कोई धक्का दे रहा है तो कोई वर्दी खींच रहा है। बताया जा रहा है कि गजरौला कस्बे में तैनात दरोगा सुभाष चौधरी और सिपाही मोहित कुमार नशे में धुत होकर ऑटो ड्राइवर को पीट रहे थे। जब लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की दरोगा और सिपाही वर्दी का रौब दिखाने लगे। जिससे आक्रोशित लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और हंगामा करना शुरू कर दिया। इस पूरे मामले का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद एसएसपी ने दोनों को सस्पेंड कर दिया है।
पब्लिक से अभद्रता करने का आरोप
यह कोई पहला मामला नहीं है की दरोगा सुभाष चौधरी सुर्खियों में आए हो इससे पहले भी दरोगा सुभाष चौधरी कई बार सुर्खियों में रह चुके हैं जानकारी के मुताबिक शांति व्यवस्था के लिए पुलिस लाइन में तैनात दरोगा सुभाष चौधरी और सिपाही मोहित कुमार उपाध्याय को पूरनपुर में ड्यूटी पर लगाया गया था लेकिन ड्यूटी से गायब रह कर गजरौला कस्बे में पब्लिक से अभद्रता करने का वीडियो वायरल होने के बाद अब जिले में पुलिस की जमकर फजीहत हो रही है।
दरोगा और सिपाही सस्पेंड
पीलीभीत के अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी ने पूरे मामले में शनिवार कार्रवाई करते हुए दरोगा और सिपाही को ड्यूटी से अनुपस्थित रहने व आम जनता से अभद्रता करने के मामले में दोनों को सस्पेंड किया गया है। मेडिकल के दौरान दरोगा और सिपाही के शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई और मामले की जांच की जा रही है।
वीडियो देखें
पीलीभीत पब्लिक ने बीच सड़क पर दरोगा और सिपाही को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा,दोनों सस्पेंड#pilibhit #UPPolice #up #UttarPradesh #YogiAdityanath #AkhileshYadav #mayawati #upbjp #BJP #BJP4UP #Police #BSP #Yogi pic.twitter.com/GOBi321VcY
— नंबर वन पुलिस डॉटकॉम (@No1policeCom) September 5, 2021
