HomeBreaking Newsरंगबाजी के चलते तहसीलदार के भाई ने,12वीं के छात्र की गोली मारकर...

रंगबाजी के चलते तहसीलदार के भाई ने,12वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या की

बता दें कि मृतक सीतेश यादव दतिया के ग्राम भगौर का रहने वाला है। वह दतिया में रहकर 12वीं की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने रज्जन पाल सहित तीन अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला पंजीबद्ध कर लिया है सभी आरोपी अभी फरार हैं।

दतिया/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश की राजधानी में पदस्थ तहसीलदार गुलाब पाल के भाई रज्जन पाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि उसने 12वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या का कारण सिर्फ इतना सा है कि 12वीं के छात्र की बाइक तहसीलदार के भाई की बाइक से टकरा गई थी। तहसीलदार के भाई ने पहले तो छात्र को बेरहमी से पीटा और फिर गोली मार दी।

क्या है पूरा मामला

मृतक के परिजन

प्राप्त जानकारी के अनुसार,घटना उनाव रोड सूर्या होटल के पास की बताई जा रही है। आरोपी भोपाल में पदस्थ तहसीलदार गुलाब पाल का छोटा भाई है और उसका नाम रज्जन पाल है और वह पेशे से ठेकेदार है। उसकी बाइक 12वीं के छात्र सीतेश यादव से बाइक टकरा गई थी। जिस पर रज्जन पाल ने विवाद शुरू कर दिया। पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई और उसके बाद रज्जन पाल ने सीतेश यादव और उसके दोस्त विवेक यादव की पिटाई कर दी है। इसी दौरान उसने बंदूक निकाल कर सीतेश यादव को गोली मार दी।
घटना की जानकारी जैसे ही थाना सिविल लाइन पुलिस को मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!