HomeBreaking Newsपंचायत सचिव के घर लोकायुक्त का छापा,आय से अधिक संपत्ति का मामला

पंचायत सचिव के घर लोकायुक्त का छापा,आय से अधिक संपत्ति का मामला

भितरवार/ग्वालियर/मप्र।

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के भितरवार के किठौता गांव में पंचायत सचिव के घर लोकायुक्त ने छापा मारा है। ग्राम मस्तूरा में पदस्थ पंचायत सचिव शैलेन्द्र सिंह जाट के यहाँ भितरवार स्थित बार्ड 9 में कार्यवाई की है। आय से अधिक संपत्ति मामले में मारे गए छापे में एक 3 मंजिला मकान, 1.5 लाख रुपए और 6 लाख के जेवर मिले हैं। अभी पांच प्लाट एक मकान,एक बुलेट दो पहिया,प्लेटिना बाइक ओर जानकारी जुटाई जा रही है। इनकी शिकायत गांव के सरपंच कमल सिंह ने की थी,साथ ही पंचायत में नाली, खरंजा के फर्जीवाड़े की शिकायत मिली है। अभी जांच पड़ताल की जा रही है। जमीन के दस्तावेज भी काफी मात्रा में मिले हैं। दस्तावेजों की जांच की जा रही हैं।

क्या है पूरा मामला

पंचायत सचिव के घर पर कार्यवाही करती लोकायुक्त पुलिस

प्राप्त जानकारी के अनुसार,ग्वालियर से 50 किमी दूर भितरवार स्थित किठौदा गांव में पंचायत सचिव शैलू जाट उर्फ शैलेन्द्र जाट के खिलाफ पिछले कई दिनों से काफी शिकायत मिल रही थीं। सभी शिकायतों में आय से अधिक संपत्ति का जिक्र किया गया था। इस संदर्भ में लोकायुक्त की टीम टीआई कविन्द्रसिंह चौहान, राघवेन्द्रसिंह तोमर, रानीलता नामदेव, रिसश्वेर, और आराधना डेविस, एसआई सुरेश कुशवाह आरक्षक विनोद शाक्य, जसवंत शर्मा, संजय, सुरेन्द्र सैमेल, देवेन्द्र पवैया और गिर्राज आदि ने शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंच कर कार्यवाही को अंजाम दिया है। फिलहाल कार्यवाही जारी है लोकायुक्त एसपी संजीव सिन्हा ने बताया कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्यवाही की जा रही है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!