HomeBreaking Newsआदिवासी छात्राओं से गंदी हरकत करने वाले,रंगीन मिज़ाज डिप्टी कलेक्टर सुनील कुमार...

आदिवासी छात्राओं से गंदी हरकत करने वाले,रंगीन मिज़ाज डिप्टी कलेक्टर सुनील कुमार झा को गिरफ्तार कर जेल भेजा

बता दें कि नाबालिग आदिवासी कन्याओं के साथ अनुचित व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगा है। यह आरोप तीन कन्याओं ने लगाए हैं जो 13-13 व 11 साल की है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि रविवार का अवकाश होने से 9 जुलाई को वे आश्रम के बाहर खेल रही थी। तभी डिप्टी कलेक्टर का वाहन आकर रुका।
आश्रम निरीक्षण करते हुए वे उनके कमरा नंबर 5 पर एक बार आकर चले गए। फिर दूसरी बार वापस आकर बैठ गए। चर्चा करते हुए उन्होंने न केवल अश्लील हरकतें की बल्कि अनुचित सवाल भी काफी देर तक किए जो उन्हें अच्छे नहीं लगे। बैड टच के बारे में जब अधीक्षिका को बताया तो उन्होंने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करवाया। इसके बाद डिप्टी कलेक्टर झा के खिलाफ कार्रवाई हुई।


झाबुआ/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश के झाबुआ के आदिवासी गर्ल्स होस्टल में निरीक्षण करने पहुंचे एक रंगीन मिजाज डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ झाबुआ पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

अपनी कार्यशैली के कारण विवादास्पद रहे झाबुआ डिप्टी कलेक्टर सुनील कुमार झा के खिलाफ झाबुआ थाने में मंगलवार की अलसुबह मुकदमा दर्ज हुआ है। उन पर आरोप लगा है कि रविवार को दोपहर चार बजे के लगभग वे झाबुआ के नवीन आदिवासी कन्या आश्रम निरीक्षण के लिए अचानक पहुंच गए थे और वहां उन्होंने तीन नाबालिग आदिवासी कन्याओं के साथ अश्लील हरकतें की थी।

पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बताया कि मामले में झाबुआ पुलिस थाने पर फरियादी होस्टल अधीक्षक निर्मला झरबड़े और अन्य पीड़ित छात्राओं ने शिकायत की थी।
इसके बाद अधीक्षिका के साथ छात्राओं ने सोमवार को थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। वहीं, छात्राओं की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आईपीसी की धारा 354, 354 (A), IPC 11/12 पाक्सो एक्ट 3(1)W (i) (ii) Sc/St Act के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, मामला सामने आने के बाद संभाग आयुक्त ने उन्हें निलंबित कर दिया है।

मंगलवार दोपहर को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर विशेष न्यायालय झाबुआ में पेश किया, जहां से झा को जेल भेज दिया गया। मामला सामने आने के बाद डिप्टी कलेक्टर को निलंबित कर बुरहानपुर मुख्यालय भेजा गया था।

झाबुआ डिप्टी कलेक्टर सुनील कुमार झा को मंगलवार को गिरफ्तार करके विशेष न्यायाधीश राजेंद्र कुमार शर्मा की न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने झा को फिलहाल एक दिन के लिए न्यायिक हिरासत में रखते हुए जिला जेल भेजने के आदेश दिए है। पीड़ित पक्ष को सुनने के बाद बुधवार को जमानत अर्जी पर सुनवाई की जाएगी । जेल ले जाने के पूर्व झा का पुलिस ने जिला अस्पताल ले जाकर मेडिकल करवाया

कौन सा तेल लगाती हो और चूम लिया सिर…

सुनील कुमार झा

पुलिस के अनुसार डिप्टी कलेक्टर सुनील कुमार झा क्षेत्र के जनजाति होस्टल में गए थे। उन्होंने छात्रावास अधीक्षका को कक्ष से बाहर जाने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने एक नाबालिग छात्रा के कंधे पर हाथ रखकर पूछा कि नाश्ता दोनों समय मिलता है। छात्रा ने हां में जवाब दिया। इसके बाद एक अन्य छात्रा बाथरुम से नहाकर कक्ष में आई तो डिप्टी कलेक्टर उसके पास चले गए और उसे पलंग पर बैठने को कहा। फिर खुद भी पलंग पर उसके पास बैठ गए। उसके बालों को सूंघ कर पूछा कि कौन सा तेल लगाती हो। छात्रा ने जवाब दिया कि आंवले का तेल लगाती हूं। डिप्टी कलेक्टर ने छात्रा का माथा चूम लिया और पूछा कि तुम्हे पीरियड कौन सी डेट को आते हैं।

इसके बाद वे रुम से जाने लगे और पलट कर पूछा कि मैं जाता हूं को संस्कृत में कैसे कहा जाता है। छात्राओं ने जबाव नहीं दिया तो एक छात्रा के पास आकर उसका गाल जोर से खींचा। होस्टल की तीन नाबालिग छात्राओं ने पुलिस को बताया कि डिप्टी कलेक्टर बेड टच कर रहे थे। जब इसका पता होस्टल अधीक्षका को चला तो उन्होंने थाने में डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। डिप्टी कलेक्टर को निलंबित भी कर दिया है। झाबुआ सांसद जीएस डामोर ने कहा कि डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ आई शिकायत के बाद जांच हुई थी। आरोप सही पाए गए हैं।

विवादों में रहे हैं झा के कई कांड

उल्लेखनीय है कि झा अपनी कार्यशैली के कारण लंबे समय से विवादों में थे। पहले उन पर रेत माफियाओं से अवैध वसूली करने का आरोप लगा था। इस मामले में एक ऑडियो भी वायरल हुआ था।

झाबुआ में उलझ गए झा इंदौर में पदस्थ रहते हुए एक महिला बीएलओ के साथ भी बदतमीजी करते हुए उलझे थे। कलेक्टर के पास शिकायत हुई थी कि उन्होंने महिला बीएलओ को थोड़ी देर अपने पास बैठकर चले जाने की बात कहते हुए पर्सनल नम्बर भी देने के प्रयास किए थे। शिकायत के बाद झा को एसडीएम क्षेत्र से हटाकर अन्य शाखाओं में पदस्थ किया गया था।

इतना ही नहीं, कुछ समय पूर्व उन पर झाबुआ में ही रिश्वत लेने के गंभीर आरोप भी लगे। पूर्व कलेक्टर मनीष सिंह उनकी ढीली कार्यशैली को लेकर नाराजगी जता चुके थे, हाल ही में झा के बेटे पर भी कनाडिय़ा थाने पर कुछ समय पूर्व छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज किया गया था। संभागायुक्त कार्यालय में नजूल जमीन पर बनी दुकानों में अनियमितता को लेकर भी जांच चल रही है।

क्या कहा गया है निलंबन आदेश में

इंदौर संभाग आयुक्त पवन शर्मा ने डिप्टी कलेक्टर कलेक्टर को निलंबित कर दिया है। झा को निलंबित कर बुरहानपुर अटैच किया गया है। सस्पेंशन ऑर्डर में गलत हरकत, अश्लील हरकत का भी जिक्र किया गया है। गौरतलब है कि डिप्टी कलेक्टर सुनील कुमार झा 2 साल से झाबुआ में पदस्थ थे, इसके पहले वह इंदौर में पदस्थ थे। यहां भी उनके खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायतें सामने आई थी, जिसके कारण उन्हें इंदौर से हटाया गया था।

इधर मामले में सियासत शुरू

कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘आदिवासी भाई-बहनों पर भाजपाइयों द्वारा किए जा रहे भीषणतम अत्याचारों की दूसरी कड़ी में प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल! अलीराजपुर SDM ने भी की अब लाडली बिटिया अभद्र हरकत….! हे प्रभु क्या हो रहा है ‘शवराज में’.’

वीडियो देखें

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!