HomeBreaking Newsपुलिस लाइन में जुआ खेल रहे थे पुलिसकर्मी,SP ने 5 पुलिसकर्मियों को...

पुलिस लाइन में जुआ खेल रहे थे पुलिसकर्मी,SP ने 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

बता दें कि नागझिरी स्थित पुलिस लाइन में जुआ खेलने के मामले में एसपी सत्येंद्र शुक्ला ने सोमवार को पांच पुलिस आरक्षकों को निलंबित कर दिया है। पांच आरक्षकों में चार शहर के अलग-अलग थानों में और एक पुलिस लाइन में पदस्थ था।

उज्जैन/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन जिले में पुलिसकर्मियों (Policeman) पर बड़ी कार्रवाई हुई है। यहां उज्जैन एसपी ने 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड (Suspended) कर दिया है। इन सभी को एडिशनल एसपी ने जुआ खेलते (Gambling) पकड़ा था।
वैसे तो आपने सुना होगा कि बदमाश या आमीर लोग जुआ खेलते हुए पकडाते हैं। लेकिन उज्जैन के पुलिस लाइन क्षेत्र में इस बार खुद पुलिसकर्मी ही जुआ खेलते हुए पकड़ा गए। दरअसल पूरा मामला उज्जैन के पुलिस लाइन का है। जहां पर अक्सर पुलिसकर्मी खुलेआम जुआ खेलते हैं। ऐसे में लंबे समय से शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने यहां कार्यवाही की है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,उज्जैन (Ujjian) की पुलिस लाइन में पदस्थ 5 पुलिसकर्मियों को उज्जैन एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। बताया जाता है कि पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान जुआ खेलते पकड़ा गए थे, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में उज्जैन एसपी ने सस्पेंड कर दिया है।
माधवनगर थाने में पदस्थ सत्येंद्र सिंह, महाकाल थाने में पदस्थ मनीष राजपूत, जीवाजीगंज थाने के आरक्षक कृपाशंकर शर्मा और जितेंद्र शर्मा सहित लाइन में ही पदस्थ राहुल होलकर जुआ खेलते मिले थे।
एडिशनल एसपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि पुलिस लाइन में कुछ पुलिसकर्मी जुआ खेल रहे हैं, समझाइश देने के बाद भी वह नहीं माने तो हमने एक टीम बनाई और वहां जाकर रंगे हाथ उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिसकर्मियों से ताश की गड्डी और कुछ नगद भी दबिश के दौरान जप्त किया है। इन सभी पर जुआ एक्ट में कार्रवाई भी की गई है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!