बता दें कि लोकायुक्त डीएसपी राजेश खेड़े ने बताया पटवारी देवेंद्र प्रजापति जमीन का बंटवारा करने के एवज में शिकायतकर्ता से पांच हजार की रिश्वत मांग रहा था। उसे पांच हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा है। पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
पन्ना/मध्यप्रदेश।
मध्यप्रदेश के पन्ना जिले (Panna District) में सागर लोकायुक्त (Sagar Lokayukt) ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां टीम ने उप तहसील हरदुआ के एक पटवारी (Patwari) को सरकारी आवास में रिश्वत (Bribe) लेते
रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पटवारी ने फरियादी किसान से जमीन के आपसी बंटवारे के एवज में 5 हजार की रिश्वत मांगी थी।फरियादी ने मामले की शिकायत सागर लोकयुक्त से की जिस पर लोकायुक्त ने पटवारी के खिलाफ कार्रवाई की।
क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी जानकारी के अनुसार,पन्ना जिले की रैपुरा तहसील के हरदुआ गांव में हल्का नंबर एक चंद्रावर के पटवारी देवेंद्र पिता बाबूलाल प्रजापति ने फरियादी सुरसिंह पिता कामता प्रसाद लोधी से जमीन का बंटवारा कराने के एवज में पांच हजार की रिश्वत (Bribe) मांग की थी, जिसकी शिकायत 25 मार्च को सागर लोकायुक्त एसपी से की गई थी और साक्ष्य भी पेश किए गए थे। मामले की जांच के बाद टीम सागर से पन्ना पहुंची।
टीम ने सुरसिंह पिता कामता प्रसाद लोधी को रिश्वत के 5 हजार रुपए दिए और पटवारी को देने को कहा। जैसे ही पटवारी ने रिश्वत के 5 हजार रुपए लिए वैसे ही पीछे से लोकायुक्त ने रंगेहाथों दबोच लिया। इसके बाद जैसे ही हाथ धुलवाए तो लाल हो गए। पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
