दतिया/मध्यप्रदेश।
चुनाव अचार संहिता लगते ही पुलिस एक्शन मोड पर आ गयी। जिसके चलते दतिया की कोतवाली पुलिस टीआई धनेंद्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में राजगढ़ चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान भांडेर की पूर्व विधायक रक्षा सिरौनिया का वाहन वहां से निकला जिस पर विधायक लिखी हुई नंबर प्लेट व हूटर लगा हुआ था। जिसके चलते अचार सहिंता लगते ही पुलिस ने चेकिंग के दौरान वाहन से विधायक पद नाम की नेम प्लेट व हूटर को हटाकर पुलिस ने चालानी कार्यवाही की। दरअसल,
वाहन पर नम्बर प्लेट की जगह भाजपा पार्टी कलर से विधायक लिखा हुआ था। वह बिना अनुमति गाड़ी पर हूटर और भाजपा पार्टी का कर रहे थे प्रचार। इस पूरी कार्यवाही के दौरान भांडेर की पूर्व विधायक रक्षा सिरौनिया के पति संतराम सिरौनिया वाहन के अंदर बैठे रहे।
