HomeBreaking Newsयूपी में IPS अफसरों के तबादले,सुर्खियों में रहे निलंबित IPS वैभव कृष्ण...

यूपी में IPS अफसरों के तबादले,सुर्खियों में रहे निलंबित IPS वैभव कृष्ण को मिली तैनाती,लिस्ट देखें

लखनऊ/उत्तरप्रदेश।

उत्तरप्रदेश में कई आईपीएस अफसरों (IPS Officers) के तबादले (Transfer) किए गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लंबे समय से पुलिस मुख्यालय (Police Headquarters) से अटैच अफसरों को तैनाती दी गई है। सरकार ने 10 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। खास बात है कि किसी भी जिले के पुलिस कप्तान को नहीं बदला गया है। आईपीएस अफसर वैभव कृष्ण को फिर से तैनाती दी गई है। उन्हें प्रशिक्षण विभाग का एसपी बनाया गया है। इसके अलावा विश्वजीत महापात्रा को डीजी नागरिक सुरक्षा बनाया गया है।

तबादले की लिस्ट

विश्वजीत महापात्रा- पुलिस महानिदेशक, नागरिक सुरक्षा, यूपी, लखनऊ।

सतीश चंद्र माथुर- पुलिस उप महानिदेशक, नियम एवं ग्रंथ, यूपी, लखनऊ।

एन रविंदर- अपर पुलिस महानिदेशक, सतर्कता, लखनऊ।

धर्मेंद्र यादव- पुलिस उप महानिरीक्षक, यातायात, लखनऊ।

सुनील कुमार गुप्ता- पुलिस उप महानिरीक्षक, वाइटर इंस्टालेशन, सुरक्षा शाखा, लखनऊ।

वैभव कृष्ण- पुलिस अधीक्षक, प्रशिक्षण एवं सुरक्षा, लखनऊ।

अलंकृता सिंह- पुलिस अधीक्षक, महिला सुरक्षा, लखनऊ।

मोहम्मद इमरान- पुलिस अधीक्षक, रेलवे, झांसी।

सुनील सिंह- सेनानायक, 10वीं वाहिनी पीएसी, बाराबंकी।

अखिलेश चौरसिया- सेनानायक- 11वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर।

अश्लील वीडियो सामने आने के बाद हुए थे निलंबित

लंबे समय से निलंबित चल रहे आईपीएस अधिकारी वैभव कृष्णा को राज्य सरकार ने इसी साल मार्च में बहाल कर दिया था। इसके बाद से उन्हें कोई तैनाती न मिली थी गौतमबुद्धनगर का एसएसपी रहने के दौरान उन्हें 9 जनवरी 2020 को एक अश्लील वीडियो सामने आने के बाद निलंबित किया गया था।
इस मामले में निलंबन खत्म किए जाने की पुष्टि गृह विभाग की तरफ से की गई है।

5 आईपीएस अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे

दाएं से पहले IPS वैभव कृष्ण ने इन 5 आईपीएस अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे

2010 बैच के आईपीएस अधिकारी वैभव कृष्ण ने 5 आईपीएस अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। वैभव कृष्ण की गिनती ईमानदार अफसर के रूप में होती है। नोएडा में तैनाती के दौरान ताबड़तोड़ कार्रवाई को लेकर वह काफी चर्चा में भी रहे। नोएडा में तैनाती के दौरान कथित पत्रकारों की गिरफ्तारी के बाद तबादलों व पोस्टिंग में नोएडा के पूर्व एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा, तत्कालीन एसपी सुल्तानपुर हिमांशु कुमार, तत्कालीन एसएसपी गाजियाबाद सुधीर कुमार सिंह, तत्कालीन एसपी बांदा गणेश साहा, तत्कालीन एसपी कुशी नगर आर एन मिश्रा की भूमिका को लेकर वैभव कृष्ण द्वारा शासन को भेजी गई एक रिपोर्ट लीक हो गई थी। इस रिपोर्ट के लीक होने के लिए वैभव कृष्ण को दोषी बताते हुए निलंबित कर दिया गया था।
हालांकि, बाद में वैभव कृष्ण की रिपोर्ट के आधार पर इन सभी अफसरों को उनके पदों से हटा दिया गया था।
वैभव कृष्ण की शिकायत पर डीजीपी की अध्यक्षता में एक विशेष टीम से इन आरोपों की जांच कराई गई थी।एसआईटी की जांच में 5 में से दो अधिकारियों आईपीएस अजय पाल शर्मा और आईपीएस हिमांशु कुमार के खिलाफ विस्तृत जांच की सिफारिश भी की गई थी। हालांकि वैभव कृष्ण की रिपोर्ट में शामिल बाकी अफसरों को जांच में क्लीन चिट मिल गई थी।
इन दोनों अफसरों के खिलाफ विजिलेंस की जांच चल रही है। इसी बीच, वैभव कृष्णा का आपत्तिजनक वीडियो आने के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें निलंबित किया था। लेकिन लंबे समय के इंतजार के बाद वैभव कृष्ण को बहाल कर दिया गया था। इसके बाद आज नई तैनाती दे दी गई।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!