HomeBreaking News11 साल के मासूम का अपहरण कर हत्या:पत्थर से चेहरा कुचला,अजयपुर की...

11 साल के मासूम का अपहरण कर हत्या:पत्थर से चेहरा कुचला,अजयपुर की पहाड़ी पर मिला शव

बता दें कि पहले बच्चे के सिर पर पत्थर से वार किया गया है। इसके बाद उसके ऊपर कपड़े की दरी डाली गई है फिर भारी पत्थर से कुचल गया है। इसके बाद गड्‌ढे में दफनाया गया है। उसका चड्ढा आधा उतरा हुआ है, लेकिन अंडर गारमेंट्स सही है। दुष्कृत्य की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। जिस जगह हत्या कर दफनाया गया है, वह कब्रिस्तान है। उस पहाड़ी पर आसपास और भी शव दफनाए जाते हैं, इसलिए वहां दिन और रात के समय कोई आता-जाता नहीं है।


ग्वालियर/मध्यप्रदेश।

ग्वालियर की गिरवाई थाना पुलिस ने अजयपुर की पहाड़ी पर पत्थर के नीचे दबा मासूम का शव बरामद किया है। गिरवाई के वीरपुर बांध इलाके में रहने वाले 11 साल के बच्चे की अपहरण के बाद हत्या का मामला सामने आया है। बच्चे की पहचान न हो इसलिए अपराधियों ने उसके चेहरे को पत्थर से कुचल दिया और फिर शव को पहाड़ी पर ही एक गड्ढे में दफना कर ऊपर से पत्थर रख दिया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि बच्चे को आखिरी बार किसी बाइक वाले के पास खड़े देखा गया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। हत्या का कारणों का भी पता नहीं चल सकता है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,वीरपुर बांध इलाके में रहने वाला राजेन्द्र उर्फ कल्याण सिंह प्राइवेट कंपनी में काम करता है। परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा 11 साल का अमित बघेल पास ही के स्कूल में कक्षा 2 का छात्र था। बुधवार दोपहर 2 बजे अमित घर से कुरकुरे लेने के लिए निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। देर शाम तक बच्चा वापस नहीं आया, तो परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना गिरवाई थाने में दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए अपहरण का मामला दर्ज किया। पुलिस ने अपने स्तर पर पड़ताल शुरू की।

अजयपुर की पहाड़ी पर गड्‌ढे में दबा मिला शव

घटनास्थल पर फोरेंसिक एक्सपर्ट अखिलेश भार्गव जांच करते हुए।

लापता होने के 22 घंटे के बाद गुरुवार दोपहर 12 बजे पुलिस को गांव वाले ने सूचना दी कि अजयपुर की पहाड़ी पर गड्‌ढे में शव पड़ा है। ऊपर से भारी पत्थर रखे हैं। इस पर SP अमित सांघी, CSP लश्कर आत्माराम शर्मा, थाना प्रभारी गिरवाई सब इंस्पेक्टर रघुवीर मीणा फोर्स के साथ स्पॉट पर पहुंचे। यहां शव को निगरानी में लेकर पड़ताल शुरू की। मृतक की पहचान 11 साल के अमित के रूप में होने के बाद तत्काल फोरेंसिक एक्सपर्ट अखिलेश भार्गव को बुलाया गया।

बाइक सवार पर शक

मृतक के परिजन ने पुलिस को बताया कि पड़ोसियों ने उन्हें बताया था कि जहां पर बच्चे खेल रहे थे, वहां काफी देर से एक बाइक सवार खड़ा था। उसकी बाइक पर डलिया बंधी थी। जब वह वहां से जा रहा था, तो डलिया पर कपड़ा पड़ा था। पड़ोसियों ने उसे रोकने का प्रयास किया, तो वह बाइक लेकर भाग गया। संदेह है कि बच्चे को उक्त बाइक सवार ही ले गया है। पुलिस भी बाइक सवार की तलाश कर रही है।

इनका कहना

एसपी अमित सांघी के मुताबिक हत्या का कारण फिलहाल पता नहीं है। हत्या करने वाला भी अज्ञात है। पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है। घटनास्थल पर साक्ष्य मिले हैं घटना बहुत वीभत्स है। हम आरोपी की तलाश कर रहे हैं जल्दी ही आरोपी पकड़ा जाएगा।गिरवाई थाना और क्राइम ब्रांच की टीमें जांच कर रही है।

वीडियो देखें

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!