HomeBreaking Newsतहसील कर्मचारी 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार,जमीन नामांतरण के...

तहसील कर्मचारी 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार,जमीन नामांतरण के लिए मांगी रिश्वत

इंदौर/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में तहसील कार्यालय का कंप्यूटर ऑपरेटर 20 हजार रुपये रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस द्वारा रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। यह राशि जमीन नामांतरण के लिए मांगी गई थी। डीएसपी लोकायुक्त प्रवीण बघेल ने बताया कि पूरे मामले में आरोपी कम्प्यूटर ऑपरेटर पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उसके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधित अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की गई है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,लोकायुक्त पुलिस को फरियादी वीरेंद्र सितोलिया निवासी दतोदा ने शिकायत की थी कि तहसील कार्यालय में काम करने वाले तरुण कुमरावत द्वारा उनकी पैतृक जमीन के नामांतरण और पावती बनाने के एवज में 20 हजार की रिश्वत मांगी गई है। जिसके बाद फरियादी की शिकायत पर सोमवार को लोकायुक्त पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी तरुण को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। लोकायुक्त पुलिस द्वारा रिश्वतखोर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 20,000 रूपये लेते एक कम्प्यूटर ऑपरेटर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इंदौर से सटे महू में जमीनों के मामले को लेकर चर्चा में रहा महू तहसील के सिमरोल टप्पा पर सोमवार को लोकायुक्त पुलिस ने कार्यवाही की। यहां लोकायुक्त पुलिस ने एक कंप्यूटर ऑपरेटर को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। लोकायुक्त पुलिस तहसील कार्यालय में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर तरुण कुमरावत पिता नंदकिशोर कुमरावत उम्र 27 वर्ष को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों कार्यालय से गिरफ्तार किया है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!