HomeBreaking Newsहेड कांस्टेबल थाना परिसर में लगे पेड़ पर फांसी के फंदे पर...

हेड कांस्टेबल थाना परिसर में लगे पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूला,मौत

अशोकनगर/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के मुंगावली थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक दलपत सिंह अहिरवार ने थाना परिसर के अंदर ही नीम के पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। मामला बीती रात का है। पुलिस ने उनके परिवार को सूचना दी तो परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। साथ ही प्रधान आरक्षक के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मुंगावली भेजा गया है।

क्या है पूरा मामला

प्रधान आरक्षक के शव की जांच करते पुलिस अधिकारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार,मुंगावली थाना परिसर में रहने वाले प्रधान आरक्षक 55 वर्षीय दलपत अहिरवार पुत्र हंसराज अहिरवार सुबह थाने के अंदर ही नीम के पेड़ पर फांसी पर लटका मिला। सुबह साथियों ने यह नजारा देखा तो हड़कंप मच गया। प्रधान आरक्षक दलपत अहिरवार सिंहपुर पांडरी के रहने वाले हैं और लंबे समय से मुंगावली थाने में पदस्थ थे। सुबह जब एएसआई कांता प्रसाद अपने कमरे से बाहर आए तो उनको प्रधान आरक्षक दलपतसिंह अहिरवार का शव पेड़ पर लटका दिखा। जिसकी सूचना अन्य स्टाफ को दी।
घटना के बाद मौके पर एएसपी प्रदीप पटेल पहुंचे। प्रधान आरक्षक का बेटा जो मुगलसराय थाने में आरक्षक है वो एवं मृतक के भाई भी चन्देरी से मुंगावली पहुँच गए हैं। प्रधान आरक्षक ने आत्महत्या क्यों की इसका कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। परिवार के लोगो ने भी मौत को लेकर फिलहाल कोई बात नहीं की है। सुसाइड नोट को लेकर भी पुलिस ने कोई जानकारी नहीं थी। दलपत सिंह पिछले एक साल से मुंगावली थाने में पदस्थ थे वह मूलतः चंदेरी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया एवं मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इनका कहना

प्रधान आरक्षक ने आत्महत्या क्यों कि इसका कारण अज्ञात है। एडिशनल एसपी प्रदीप पटेल का कहना है कि प्रधान आरक्षक के परिजनों और थाने के स्टाफ से जानकारी ली गई, लेकिन आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। साथ ही मौके पर अन्य कोई तथ्य भी नहीं मिले हैं। इससे मर्ग कायम कर मामले को जांच की जा रही है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!