HomeBreaking Newsपुलिस थाने के अंदर लड़की से छेड़छाड़:आशिक मिज़ाज़ थाना प्रभारी केएन त्रिपाठी...

पुलिस थाने के अंदर लड़की से छेड़छाड़:आशिक मिज़ाज़ थाना प्रभारी केएन त्रिपाठी के खिलाफ FIR,सस्पेंड

बता दें कि टीआई कैलाश नारायण त्रिपाठीत का विवादों से चोली दामन का साथ रहा है। इससे पहले

पिछोर थाना में एक महिला के साथ वीडियो बनने पर चर्चा में आए।
लॉकडाउन में मुरैना में एक ढाबा खुलवाकर लोगों खाना खिलाते का वीडियो वायरल हुआ।

कोरोना से पति की मौत के बाद थाना पहुंची महिला से अभद्रता कर केबिन से भगाने का वीडियो वायरल पर चर्चा में आए।

एक महीने तक दुष्कर्म पीड़िता को थाना के चक्कर लगवाए, राजीनामा करने दबाव डाला।


ग्वालियर/मध्यप्रदेश।

जब रक्षक ही भक्षक की भूमिका निभाने लगे तो आम जनता किस पर विश्वास करें। जब थानों के अंदर ही महिला सुरक्षा नही तो समाज में क्या संदेश जाएगा। कुछ ऐसे दागदार चेहरे सम्पूर्ण महकमे की साख पर बट्टा लगाते हैं। दरअसल,मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर के कंपू थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर केएन त्रिपाठी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। एसपी ग्वालियर अमित सांघी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है। आरोप है कि उन्होंने थाने के अंदर अपने केबिन में एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की। शिकायत करने वाली लड़की ई-रिक्शा चलाती है। उसने अपनी शिकायत के साथ वीडियो और व्हाट्सएप रिकॉर्ड भी संलग्न किए हैं जिसमें दोनों के बीच डर्टी चैट दिखाई दे रही है।
पीड़ित लड़की ने आरोप लगाया है कि पिछले 4 दिनों से टीआई त्रिपाठी उसे परेशान कर रहे हैं। वह लगातार उसे अकेले में मिलने के लिए बुला रहे हैं। महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करने वाली एक समाजसेवी संस्था की कार्यकर्ता पीड़ित लड़की के साथ थे। लड़की जिस समय पुलिस अधिकारियों के समक्ष टी आई त्रिपाठी की शिकायत कर रही थी उसी समय त्रिपाठी का उसके फोन पर कॉल आया। लड़की ने स्पीकर फोन पर टीआई त्रिपाठी से बात की। इसके तत्काल बाद टीआई त्रिपाठी को सस्पेंड कर दिया गया।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,18 अक्टूबर रविवार को कंपू पुलिस ने जेएएच के पास से एक युवक को स्कूटर पर खड़े होकर शराब पीते पकड़ा था। उसे पुलिस लेकर थाना पहुंच गई। युवक की पत्नी थाना पहुंची तो पुलिस ने युवक को छोड़ दिया, लेकिन स्कूटर रख लिया। वह महिला, पीड़िता से परिचित थी। इस पर वह थाना में बात करने उसे ले गई। जब पीड़िता थाना में पहुंची तो कंपू टीआइ उस पर लट्टू हो गए। स्कूटर छोड़ दिया पर महिला का नंबर ले लिया। इसके बाद उसी दिन उसे कॉल किया और बोले कभी भी कोई काम हो तो आ जाना। इसके बाद वॉट्सऐप कॉल, चैट शुरू कर दी। लगातार चार दिन से महिला को अपने पास बुला रहे थे।

व्हाट्सएप चैट के कुछ अंश

पीड़िता ने महिला काउंसलर से बात कर ने के बाद जब टीआइ से वॉटसएप पर चैट की तो इस तरह उसके इरादों को बेनकाब किया है।

टीआइ : हाय, आप टाइम निकालकर 5 मिनट के लिए आओ

पीड़िता : मगर मैं चाहती हूं मिलने से पहले आप स्पष्ट बात करें

टीआइ : आप जल्दी समझ गईं

पीड़िता : घबराओं नहीं मैं गलत नहीं समझी हूं

टीआइ : आओगी तो क्या खाओगी, बोलो

पीड़िता : वही खा लेंगे जो आप खिलाओगे

टीआइ : अरे घबराओं नहीं खुलकर बात करो

पीड़िता : आप खुलकर अपनी बात कहो तभी तो मैं कह पाऊंगी।

इनका कहना

टीआइ कंपू केएन त्रिपाठी के खिलाफ एक महिला ने छेड़छाड़ की शिकायत की है। जिस पर महिला थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। टीआइ को तत्काल सस्पेंड कर दिया है।

–अमित सांघी, एसपी ग्वालियर।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!