बता दें कि इससे पहले राष्ट्रीय महिला आयोग ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखकर कमलनाथ के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने को कहा था। इस मामले में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने चुनाव आयोग को रिपोर्ट भेज दी थी।
भोपाल/मध्यप्रदेश।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भाजपा की
महिला मंत्री इमरती देवी को कथित रूप से ‘आइटम’ कहने पर घिर गए हैं। जिससे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की मुश्किलें बढ़ गई हैं। चुनाव आयोग ने कमलनाथ को निर्वाचन आयोग ने नोटिस जारी कर 48 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा है।
क्या था पूरा मामला
दरअसल,बीते दिनों डबरा में आयोजित एक सभा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने नाम लिए बिना मंत्री इमरती देवी को आइटम कहा था। उनके इस बयान का भाजपा जमकर विरोध कर रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई नेताओं ने मौन धरना भी दिया और कमलनाथ से माफ़ी की मांग की जा रही है। मामला चुनाव आयोग तक पहुंचा,अब चुनाव आयोग ने मामले में सख्ती दिखाई है और कमलनाथ से 48 घंटे में विवादित भाषा का प्रयोग करने पर जवाब मांगा है।
राहुल गांधी ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया
इधर, कमलनाथ के आइटम वाले बयान पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी प्रतिक्रिया देते हुए दुर्भाग्यपूर्ण बताया था और कहा उन्हें इस तरह की भाषा बिल्कुल पसंद नहीं है। वहीं इस पर कमलनाथ ने कहा कि वो राहुलजी की राय है, उनको जो समझाया गया कि किस संदर्भ में मैंने कहा था। मैंने तो साफ कर दिया कि किस संदर्भ में मैंने कहा था, इसमें और कहने की आवश्यकता नहीं है। मैं क्यों माफी मांगूंगा, मैंने तो कह दिया कि मेरा लक्ष्य किसी का अपमान करना नहीं था। अगर कोई अपमानित महसूस करता है, तो मुझे खेद है और ये कल मैंने कह दिया।
वीडियो देखें,क्या कहा था सभा में
इमरती देवी के खिलाफ डबरा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश राजे के लिए प्रचार करते हुए कमलनाथ ने कहा था, ‘डबरा से सुरेश राजे जी हमारे उम्मीदवार हैं। सरल स्वभाव के, सीधे-सादे हैं। ये तो उसके जैसे नहीं हैं। क्या है उसका नाम? इस बीच, वहां मौजूद जनता जोर-जोर से ‘इमरती देवी, ‘इमरती देवी कहने लगी।’ इसके बाद उन्होंने हंसते हुए कहा था, ‘मैं क्या उसका नाम लूं। आप तो मेरे से ज्यादा पहचानते हैं। आपको तो मुझे पहले ही सावधान कर देना चाहिए था। ये क्या आइटम है?’ इसके बाद मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा की गई टिप्पणी पर प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी सोमवार को ग्वालियर जिले के डबरा में फूट-फूट कर रोईं थीं।
