ग्वालियर/मध्यप्रदेश।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में एक प्राइवेट बैंक के
फ़ाइनेंस मैनेजर ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर मे रखी लायसेंसी राइफ़ल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार,हजीरा थानातंर्गत मालवीय नगर यादव धर्मकांटा के पास यशपाल सिंह उर्फ रानू कुशवाह (35 वर्ष) अपने परिवार के साथ रहता है। मृतक के परिवार में पत्नी, एक बच्चा व एक बच्ची है। घटना दोपहर 12 बजे के लगभग की है। रानू एचडीएफ़सी बैंक के फ़ाइनेंस डिपार्टमेंट मे मैनेजर है। आज सुबह वह रोज़ाना की तरह अपने ऑफिस नही गया। परिवार के अन्य लोग घर के कामकाज में लगे हुए थे। इतने में रानू ने अपने कमरे में रखी लाइसेंसी राइफ़ल निकालकर लोड की और सीने से अड़ाकर गोली चला दी। गोली रानू के सीने के आरपार हो गई। इससे उसकी मौक़े पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज होते ही परिवार व आसपास के लोग रानू के कमरे में पहुँचे। यहाँ उसकी लाश खून से लथपथ हालत में पड़ी हुई थी। पास मे ही राइफ़ल पड़ी होने से स्थिती साफ़ हो गई कि उसने खुद को गोली मारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजकर मर्ग क़ायम कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
