बता दें कि मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने चौबीस घंटे में एक और बड़ी कार्रवाई की है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने झाबुआ में एसपी के बाद अब कलेक्टर को अनियमितताओं के चलते हटा दिया है।खबर है कि सीएम के पास कलेक्टर सोमेश मिश्रा की कई शिकायतें पहुंची थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। मिश्रा उत्तराखंड के बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के दामाद है।
झाबुआ/भोपाल/मप्र।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री इस समय एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं जिसके चलते किसी भी अधिकारी की लापरवाही को बख्शने या बर्दास्त करने के मूड में नजर नहीं आ रहे। जिसके चलते प्रशासनिक अमले के गलियारों में हलचल उत्पन्न हो गई है।
जिसके चलते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अब झाबुआ कलेक्टर को हटा दिया है। सोमवार को सीएम झाबुआ जिले के दौरे पर थे। वहां जनता ने सरकारी योजनाओं में देरी, रिश्वतखोरी सहित तमाम शिकायतें की थीं। इसके बाद सीएम ने मंगलवार सुबह कलेक्टर सोमेश मिश्रा को हटाने के निर्देश दिए हैं।

फिलहाल नए कलेक्टर के रूप में IAS रजनी सिंह को झाबुआ का नया कलेक्टर पदस्थ किया गया है। जिसके आदेश जारी कर दिए गए हैं।

एक दिन पहले ही CM ने झाबुआ जिले के SP अरविंद तिवारी को सस्पेंड किया था

इसके एक दिन पहले ही CM ने झाबुआ जिले के SP अरविंद तिवारी को सस्पेंड कर दिया था। दरअसल, SP ने रविवार रात मदद मांगने पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र से फोन पर गाली-गलौज की थी। सोमवार को इसी बातचीत का ऑडियो सामने आया, जिसके बाद सीएम ने वर्चुअल मीटिंग बुलाकर DGP को झाबुआ एसपी को हटाने के निर्देश देते हुए जांच के आदेश दिए थे।
