HomeBreaking Newsसीएम की नाराजगी के बाद: 'गालीबाज' झाबुआ एसपी हटाए गए,गृह विभाग ने...

सीएम की नाराजगी के बाद: ‘गालीबाज’ झाबुआ एसपी हटाए गए,गृह विभाग ने जारी किया आदेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झाबुआ एसपी अरविंद तिवारी को हटाने के निर्देश दिए थे और अब उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

भोपाल/झाबुआ/मप्र।

अफसरशाही के नशे में चूर झाबुआ एसपी को छात्रों से गाली गलौज करना महंगा पड़ा दरअसल,मध्यप्रदेश के झाबुआ में पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों से एसपी अरविंद तिवारी की मोबाइल पर बातचीत का ऑडियो वायरल होते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तत्काल एक्शन ले लिया। मुख्यमंत्री ने सोमवार सुबह अपने निवास कार्यालय पर बैठक के दौरान मुख्‍य सचिव व डीजीपी को निर्देश दिया कि जिस भाषा मे एसपी छात्रों से बात कर रहे थे, वह अत्यंत ही आपत्तिजनक है और उन्हें तत्काल पद से हटाया जाए। सीएम के निर्देश के बाद झाबुआ के पुलिस अधीक्षक अरविंद तिवारी को हटाकर पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के तौर पर पदस्थ किया गया। गृह विभाग ने इसका आदेश जारी कर दिया है।

क्या है पूरा मामला

एसपी झाबुआ

प्राप्त जानकारी के अनुसार,झाबुआ के पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्रों के दो समूह के बीच विवाद हुआ था। मामला मारपीट से खूनी संघर्ष तक पहुंच गया था। जब छात्रों को जान का खतरा हुआ तो वे झाबुआ थाने रविवार रात को पुलिस से मदद मांगने के लिए पहुंचे। इस दौरान एक छात्र ने झाबुआ एसपी तिवारी से मोबाइल पर बातचीत की।

छात्र ने एसपी से मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि उनके कॉलेज में छात्रों के समूह ने कब्जा कर लिया है। बेल्ट व हथियार जमा कर रखे है। उन्हें डराया व धमकाया जा रहा है। उनकी जान को खतरा है। वे वापस कॉलेज नहीं जा सकते क्योंकि डर लग रहा है। उन्हें सुरक्षा दी जावे। इसके जवाब में एसपी छात्रों से सहानुभूति जताने की बजाए गाली-गलौच करने लगे। साथ ही छात्र को थाने में जूते मारकर बंद करने की बात भी कही। जब छात्र ने कहा कि वे 40 छात्र हैं, तो एसपी ने कहा दिया कि 40 को ही थाने में बंद कर देंगे। थाने से अच्छी सुरक्षा कही नही मिल सकती है।
यह सुनकर छात्र मन मसोसकर रह गए, लेकिन इस बीच उसने मोबाइल पर पूरी बातचीत रिकार्ड कर ली थी। उसने ऑडियो अपने कुछ दोस्तों को भेजा। देखते ही देखते वह ऑडियो वायरल हो गया। झाबुआ से भोपाल के सत्ताधीशों तक जा पहुंचा। यहां तक कि मुख्यमंत्री ने भी सुन लिया। एसपी की भाषा शैली मुख्यमंत्री को जरा भी रास नही आई। उन्होंने सोमवार को निर्देश दे दिए कि झाबुआ एसपी को तत्काल हटाया जाए। इस तरीके से बात करना घोर आपत्तिजनक है।

मुख्यमंत्री ने लिया तुरंत एक्शन

झाबुआ एसपी द्वारा छात्र को गाली देने का आडियो वायरल हो गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संज्ञान में मामला आते ही उन्होंने डीजीपी से तुरंत एसपी को तत्काल हटाने का आदेश दिया। सीएम ने कहा कि छात्रों से जिस भाषा में एसपी बात कर रहे हैं, वह अशोभनीय है। बच्चों से कोई इस तरह से कैसे बात कर सकता है। बता दें कि सोमवार को मुख्यमंत्री झाबुआ जिले के पेटलावाद दौरे पर आ रहे हैं। एसपी अरविंद तिवारी ने गत 16 मई को ही झाबुआ में पदभार ग्रहण किया था। उनके कार्यकाल को अभी चार महीने और तीन दिन ही हुए हैं।

वीडियो देखें

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!