बता दें कि ट्रैफिक पुलिस के SI श्रीराम दुबे चाकू से हमला हुआ। आरोपी हर्ष मीणा ने गाड़ी उठाने पर SI पर हमला किया। विवाद नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी होने पर ट्रैफिक पुलिस ने आरोपी की गाड़ी उठाई थी। जिससे गुस्से में आकर आरोपी ने चाकू से किया हमला। SI श्रीराम दुबे को पेट में चाकू लगने पर गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। एमपी नगर थाना पुलिस ने आरोपी हर्ष मीणा को गिरफ्तार किया है। एमी नगर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ कर रही है।
भोपाल/मध्यप्रदेश।
मध्यप्रदेश की राजधानी में बदमाशों के हौसले किस तरह बुलंद है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक भोपाल के सबसे पॉश इलाके में शुमार एमपी नगर थाने से कुछ ही दूर पर एक बदमाश ने पुलिसकर्मी को चाकू मार दी। बताया जा रहा है कि एमपी नगर स्थित क्राइम ब्रांच के गेट पर पुलिस जवान पर चाकू से हमला किया गया। घटना शनिवार शाम की है।
क्या है पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार,श्रीराम दुबे ट्रैफिक थाना में एसआई हैं। उनकी ड्यूटी क्रेन में लगी है। क्रेन एमपी नगर इलाके में नो-पार्किंग में खड़े वाहनों को उठाती है। शनिवार दोपहर कोलार इलाके में रहने वाले इंजीनियर हर्ष मीणा (27) की ज्योति टॉकीज के पास नो-पार्किंग में बाइक खड़ी थी। ट्रैफिक पुलिस की क्रेन इसे उठाकर क्राइम ब्रांच थाना परिसर ले आई। थोड़ी देर बाद हर्ष क्राइम ब्रांच थाना परिसर पहुंचा।
दुबे से 600 रुपए का चालान भरने के बाद ही गाड़ी छोड़ने की बात कही। हर्ष के पास पैसे नहीं थे। ऐसे में वह घर से पैसे लेने चला गया। करीब सवा पांच बजे वह वापस आया। यहां चालान कटवाया। इसके बाद वह वहीं खड़ा रहा। इसी बीच दुबे फोन पर बात करने लगे। तभी हर्ष ने जेब से चाकू निकाला और उनके पेट में घोंप दिया। शोर सुनकर मौके पर मौजूद क्रेन के हेल्पर हर्ष को पकड़ने दौड़े। वह एमपी नगर थाने की तरफ भागा। थाने के सामने ही उसे हेल्परों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
