HomeBreaking Newsजनाक्राेश को देखते हुए श्योपुर कलेक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव व SP को...

जनाक्राेश को देखते हुए श्योपुर कलेक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव व SP को हटाया,शिवम वर्मा काे साैंपी कमान

बता दें कि कहा जाता है कि राकेश कुमार श्रीवास्तव, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के पसंदीदा अफसर थे और इन्हीं के कारण नरेंद्र सिंह तोमर को जनता ने धक्के मारे,बाजार में घुसने नहीं दिया,महिलाओं ने घेराव किया, काफिले पर गोबर फेंक दिया गया।

भोपाल/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश सरकार ने श्योपुर के कलेक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव और एसपी संपत उपाध्याय काे रविवार को हटा दिया गया है। उनकी जगह ग्वालियर नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा को श्योपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है। जबकि अनुराग सुजानिया को श्योपुर का नया एसपी बनाया गया है।
बताया जा रहा है कि बाढ़ राहत कार्य में लापरवाही के चलते यह कार्रवाई की गई है। शनिवार को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए श्योपुर पहुंचे थे। इस दौरान शहर के गणेश बाजार में लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। विजयपुर विधायक सीताराम आदिवासी और भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाट से भी लोगों ने अभद्रता कर दी थी। बताया जा रहा है कि सरकार ने जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ राहत के कार्यों में लापरवाही बरतने के लिए कलेक्टर को हटाने की कार्रवाई की है। श्रीवास्तव को मंत्रालय में उपसचिव पदस्थ किया है।
वहीं अनुराग सुजानिया ग्वालियर में AIG (महिला अपराध) थे जबकि संपत उपाध्याय को पुलिस मुख्यालय भोपाल AIG बनाकर भेजा गया है।

IAS शिवम वर्मा श्योपुर के नए कलेक्टर

श्याेपुर में बाढ़ के बाद से जनता में शासन, प्रशासन के खिलाफ जबर्दस्त आक्राेश है। शुरुआत में शासन ने इसे हल्के में लिया, लेकिन बीते राेज जब लाेगाें ने केंद्रीय मंत्री के वाहन पर कीचड़ फेंका ताे मामले की गंभीरता समझ आई। इसके बाद तत्काल श्याेपुर कलेक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव काे हटाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। उनकी जगह ग्वालियर नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा काे श्याेपुर का कलेक्टर बनाया गया है।
2013 बैच के आईएएस अधिकारी शिवम वर्मा को श्योपुर का कलेक्टर बनाया गया है। अब तक शिवम वर्मा नगर पालिका निगम ग्वालियर में आयुक्त के पद पर पदस्थ थे। हालांकि, शिवम वर्मा के कार्यकाल में ग्वालियर नगर निगम में कई बड़े कांड हुए हैं। नगर निगम में वर्मा का कार्यकाल सफलता नहीं कहा जा सकता। देखते हैं श्योपुर कलेक्टर के रूप में शिवम वर्मा का प्रदर्शन कैसा होता है।

कलेक्टर व एसपी को हटाने की तीन बड़े कारण

केंद्रीय मंत्री के वाहन पर कीचड़ फेंकाः केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह ताेमर जब बीते राेज श्याेपुर पहुंचे ताे जगह-जगह उनकाे विराेध का सामना करना पड़ा। लाेगाें ने केंद्रीय मंत्री एवं प्रशासनिक अफसराें के वाहनाें पर कीचड़ फेंका, वहीं कुछ लाेग गाड़ियाें के आगे लेट गए। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से हटाया।

राज्यमंत्री काे घेराः राज्यमंत्री एवं श्याेपुर के प्रभारी मंत्री भारत सिंह कुशवाह जब आवदा डेम का निरीक्षण करने पहुंचे ताे लाेगाें ने रास्ते में ही उनकाे घेर लिया। पहले ताे जमकर नारेबाजी हुई, फिर जनता ने जमकर खरी खाेटी भी सुनाई।

एसपी की वर्दी फाड़ीः श्याेपुर में सीएम की विजिट के दाैरान रूट देखने माली माेहल्ले में पहुंचे कलेक्टर एसपी काे जनाक्राेश का सामना करना पड़ा। लाेगाें ने एसपी की वर्दी फाड़ दी, वहीं कलेक्टर ने भागकर अपनी जान बचाई।

कई अन्य अफसरों पर भी गिर सकती है गाज

जनाक्रोश को देखते हुए कई अन्य अफसरों पर भी कार्रवाई हो सकती है। दरअसल,बाढ़ आने के बाद यह प्रशासनिक स्तर पर गाज गिरने की पहली बड़ी कार्रवाई है। सूत्रों की मानें तो डैम से पानी छोड़ने की सूचना देना। सूचना मिलने के बाद उसे गंभीरता से न लेना। साथ ही बचाव कार्य को गंभीरता से न लेकर हंसी मजाक करने वाले प्रशासनिक, पुलिस व अन्य विभाग के अफसरों की सूची तैयार हो गई है। जल्द सरकार इन पर एक्शन लेने वाली है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!