भिंड/मध्यप्रदेश………………
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में देर रात एसएएफ की 17वीं बटालियन में पदस्थ आरक्षक ने राइफल से स्वयं को गोली मार ली। पेट में गोली लगने से आरक्षक की मौत हो गई, वहीं गोली चलने की आवाज सुनकर साथी जवानों में हड़कम्प मच गया, सभी लोग भागकर मौके पर पहुंचे तो देखा कि जवान खून से लथपथ पड़ा है, जिसमें उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद आरक्षक को मृत घोषित कर दिया। आरक्षक द्वारा स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या करने को लेकर साथियों के बीच ही तरह तरह की चर्चाएं चल रहीं हैं आखिर ऐसे कौन से कारण रहे जब आरक्षक ने आत्मघाती कदम उठा लिया….????
क्या है पूरा मामला………………
प्राप्त जानकारी के अनुसार 17वीं बटालियन में पदस्थ आरक्षक अनूप सिंह राजावत (50) पुत्र उमेद सिंह राजावत की शनिवार रात 12 बजे से थी, लेकिन वह समय से पहले ही ड्यूटी पर पहुंच गया। रात को उमेश क्वाटर गार्ड की छत पर पहुंचकर टहलने लगा, इस बीच उसने मौका देखकर अपनी सर्विस राइफल से स्वयं को गोली मार ली, पेट में गोली लगने से आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं गोली चलने की आवाज सुनकर साथी जवान दौड़ते हुए छत पर पहुंच गए, देखा तो आरक्षक खून से लथपथ मृत हालत में पड़ा है, जिसे उठाकर तत्काल शासकीय अस्पताल पहुंचाया, वहां पर भी डाक्टरों ने जांच के बाद आरक्षक को मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए, जिन्होने साथी जवानों से पूछताछ की लेकिन कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई। हालांकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है, जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएगे उस आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
