HomeNews Headlinesमहिला जेल प्रहरी की चाकुओं से गोंदकर नृशंस हत्या,आरोपी ने थाने पहुँचकर...

महिला जेल प्रहरी की चाकुओं से गोंदकर नृशंस हत्या,आरोपी ने थाने पहुँचकर खुद को सरेंडर किया

मनावर/धार/मप्र……………


मध्यप्रदेश के धार से दिल दहला देने वाली खबर आ रहीं हैं जहाँ महिला जेल प्रहरी की चाकुओं से गोंदकर हत्या कर दी। दरअसल,जिला मुख्यालय पर स्थित जेल मे नियुक्त महिला जेल प्रहरी की उसके आवास पर आज उसके प्रेमी ने चाकूओ से गोदकर निर्मम हत्या कर दी । सूत्रो के अनुसार खरगोन जिले के भोगवा निवासी रानू पिता संतोष वर्मा उम्र 25 वर्ष मनावर मे जेल प्रहरी के पद पर नियुक्त थी और ग्रीन गार्डन एरिया मे एक किराए के मकान मे रहती थी।


घटनास्थल पर मृतिका का शव


 


क्या है पूरा मामला………………


प्राप्त जानकारी के अनुसार,आज सवेरे उसी के किराए के मकान मे उसके प्रेमी शहडोल निवासी तेजू मौर्य ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बताया जाता है की हत्या के पहले दोनो के बीच झगडा हुआ था। घटना के बाद आरोपी खिड़की से कूदकर स्वमं थाने पहुँच गया और सरेंडर कर दिया। घटना की सूचना पर मनावर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज परिजनो को सूचित किया तथा आग्रिम जांच कार्यवाही शुरू कर दी गयी हैं।


घटनास्थल पर जाँच करती FSL की टीम

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!