भिण्ड/मध्यप्रदेश……………
मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के गोरमी थाना पुलिस में तैनात दो आरक्षकों को शुक्रवार दोपहर लोकायुक्त पुलिस ग्वालियर ने गोरमी थाना परिसर के सरकारी आवास में आरक्षक बनवारी लाल जाटव को रंगे हाथों एवं सहयोगी आरक्षक नरेश दादोरिया को 4 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
क्या है पूरा मामला………………
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी के साथ दिसंबर 2019 में मारपीट और लूटपाट की वारदात हुई थी जिस पर गोरमी थाने में शिकायत दर्ज करने के बजाय पुलिस ने फरियादी शिवनारायण सिंह भदौरिया सहित देवेंद्र तोमर,भूपेंद्र,रवि भदौरिया के खिलाफ धारा 452 के तहत केस दर्ज कर लिया था। पुलिस ने फरियादी को ही आरोपी बना दिया। लिहाजा अपने साथ हुए अन्याय के खिलाफ शिवनारायण सिंह ने एसपी के अलावा अन्य पुलिस अधिकारियों तथा गृहमंत्री तक को शिकायत की, लेकिन उसे न्याय नहीं मिल पाया। लूटपाट करने के आरोपियों द्वारा दर्ज कराई गई शिव नारायण सिंह के खिलाफ धारा 452 के तहत एफआईआर के बाद जमानत पर छोड़ने के एवज में गोरमी थाने में पदस्थ आरक्षक बनवारी लाल जाटव एवं सहयोगी नरेश दादोरिया और 20 हज़ार रुपए मांग रहे थे। पेशगी बतौर एक हज़ार शिव नारायण सिंह 17 मार्च को दे चुका था। 4 हज़ार वह शुक्रवार की दोपहर दे रहा था इसी दौरान लोकायुक्त ग्वालियर की टीम ने दोनों आरक्षकों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
कार्यवाही करती लोकायुक्त पुलिस
