HomeNews Headlinesयात्रीगण कृपया ध्यान दें !! कोरोना संकट के कारण सभी यात्री ट्रेनें,31...

यात्रीगण कृपया ध्यान दें !! कोरोना संकट के कारण सभी यात्री ट्रेनें,31 मार्च तक रद्द

“बता दें कि 31 मार्च तक सभी ट्रेनें, मेट्रो और अंतरराज्यीय बस सेवाएं बंद कर दी गईं हैं”



नई दिल्ली……………


कोरोना वायरस को लेकर देश में मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। भारत में अब तक कोरोना वायरस से 324 मामले सामने आए हैं। आज 9 मामले बढ़े हैं कोरोना मामलों की संख्या में एक दिन में 79 की बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि शनिवार को रात 10 बजकर 45 मिनट 315 मामलों में 22 लोग इस बीमारी से ठीक हो गए हैं। दुनियाभर में 3 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और करीब 13,000 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए भारतीय रेल ने बड़ा फैसला लिया है। इंडियन रेलवे ने 31 मार्च तक सभी यात्री ट्रेनों का परिचालन बंद करने का फैसला किया है। रेलवे ने बताया है कि सभी लंबी दूरी की ट्रेनें, एक्सप्रेस और इंटरसिटी ट्रेन (प्रीमियम ट्रेन भी शामिल) का परिचालन 31 मार्च की रात 12 बजे तक बंद रहेगा।


क्या है पूरा मामला……………..



प्राप्त जानकारी के अनुसार,रेलवे की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि रद्द ट्रेनों की सूची में कोलकाता मेट्रो, कोंकण रेलवे, उपनगरीय ट्रेनें नहीं चलेंगीं। हालांकि आज रात 12 बजे तक उपनगरीय ट्रेनें, कोलकाता मेट्रो की सेवाएं जारी रहेगीं। वैसी ट्रेनें जो 22 तारीख से 4 घंटे पहले चलनी शुरू हुई थीं, वो अपने गंतव्य स्थान तक जाएंगी। रेलवे बोर्ड की बैठक में ये फैसला लिया गया।


मालगाडियों की आवाजाही जारी रहेगी…………


रेलवे ने कहा है कि देश भर में आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई जारी रखने के लिए मालगाड़ियां चलती रहेंगी।


टिकट का पूरा रिफंड मिलेगा……………


रेल यात्रियों को राहत देते हुए रेलवे ने टिकट कैंसिल करवाने पर कोई चार्ज नहीं लेने का फैसला लिया है। रेलवे ने कहा है कि यात्रियों को टिकट का पूरा पैसा वापस किया जाएगा। रेलवे के मुताबिक इन टिकटों को कैंसिल करने के एवज में 21 जून तक पैसा लिया जा सकेगा। रेलवे ने कहा है कि यात्रियों को आसानी से पैसा वापस मिल सके इसके लिए पूरा इंतजाम किया जाएगा।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!