इंदौर/मध्यप्रदेश…………….
लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस सड़कों पर हर मोर्चे पर मुस्तैद खड़ी हुई है। अधिकतर लोग इसमें सहयोग कर रहें हैं। तो कहीं-कहीं लोगों के विरोध का सामना भी पुलिस को करना पड़ रहा है। हालही में इंदौर की स्वास्थ्य टीम पर भी लोगों ने हमला बोल दिया। जिनमें से कुछ लोगों की गिरफ्तारी पुलिस ने कर ली है।
विरोध के इस दौर के बीच अब जानवर भी पुलिस पर हमला बोलने लगे हैं। इस बीच इंदौर जिलें के सांवेर थाने में पदस्थ महिला सब इंस्पेक्टर पर आवारा कुत्ते ने हमला बोल दिया।
क्या है पूरा मामला……………
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के सांवेर थाने में पदस्थ महिला सब इंस्पेक्टर सपना डोडिया को आवारा कुत्ते ने काट लिया,दरअसल वह लॉक डाउन का पालन कराने के लिए एवं फालतू घूम रहे लोगों को रोकने के लिए सुबह 9 बजे के लगभग सांवेर के पुलिस थाने के सामने चौराहे पर ड्यूटी कर रहीं थीं। तभी एक आवारा कुत्तों के झुंड में से एक कुत्ते ने उन पर हमला बोलते हुए पैर में काट लिया गनीमत रही की घाव ज्यादा गम्भीर नही था लेकिन कुत्ते के दांत लगने के कारण उन्होंने प्राथमिक उपचार व इंजेक्शन ले लिए है। उनका का कहना है कि सांवेर में आवारा कुत्ते लगातार बढ़ रहे हैं जो चौराहे से आते जाते लोगों को निशाना बनाते हैं। अगर जल्द ही इन आवारा कुत्तों को नही पकड़ा गया तो ये और भी लोगों को निशाना बना सकतें हैं।
वीडियो देखें…………..
