बता दें कि महिला जेल प्रहरी ने मामले की शिकायत बहोड़ापुर थाना में की, लेकिन बहोड़ापुर पुलिस ने सीधे FIR दर्ज न करते हुए आवेदन ले लिया। जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो महिला ने SP ग्वालियर अमित सांघी से मामले में शिकायत की। इस पर तत्काल FIR के आदेश दिए गए। जिसके बाद केंद्रीय जेल मे पदस्थ जेलर महेश टिकारिया, व उनके बेटे चिंटू टिकारिया,पत्नी मीना टिकारिया,बेटी कंचन व कंचन के पति पर मारपीट व छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया।
ग्वालियर/मध्यप्रदेश।
सेंट्रल जेल में जेलर के दामाद पर जेल लाइन में कुत्ते के भौकने पर हंगामा हो गया। जेलर के दामाद व बेटे ने पहले कुत्ते की पिटाई की। कुत्ते के मालिकन का विरोध करने पर बेटी, पत्नी दामाद व बेटे ने महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट कर दी। महिला ने आरोपितों पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। घटना 10 दिन पूर्व की है। फरियादी के एसपी से शिकायत करने पर बहोड़ापुर थाने में घर में घुसकर मारपीट करने व छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस घटना की वास्तविकता का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।
क्या है पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार,सेंट्रल जेल की नई लाइन में जेलर का आवास है। आवास के सामने ही एक कुत्ता बंधा रहता है। घटना सेन्ट्रल जेल स्थित शासकीय आवास में 16 जून रात की है। जेलर महेश टिकारिया के दामाद मिलने के लिए आए थे। नए व्यक्ति को लाइन में देखकर कुत्ते भौकना शुरू कर दिया। कुछ समय बाद ही जेलर का बेटा अपने बहनोई के साथ डंडा लेकर आ गए और कुत्ते को पीटने लगे। मालकिन के कुत्ते को बचाने का प्रयास करने पर विवाद हो गया। फरियादी ने आरोप लगाया कि जेलर की बेटी व पत्नी भी वहां आ गईं। इन लोगों ने उसके घर में घुसकर मारपीट की। और छेड़छाड़ की। मारपीट की शिकायत फरियादियां ने पहले बहोड़ापुर थाने में की। कोई कार्रवाई नहीं होने पर इसकी शिकायत एसपी से की।
पीड़िता का कहना
डॉग के रोने की आवाज आने पर मैं बाहर आई। देखा चिंटू और उसका जीजा डॉग को मार रहे थे। बचाने का प्रयास किया तो दोनों ने पहले मेरे सीने पर हाथ मारा। इसके बाद छेड़छाड़ के उद्देश्य से मेरी कमर पकड़ ली। मुझे कमर से पकड़कर बाहर घसीटकर लाए। विरोध करने पर जेलर की बेटी और पत्नी ने मुझे डंडों से पीटा। इसके बाद वह वहां से धमकाते हुए भाग गए।
इनका कहना
जेलर का कहना है कि महिला का डॉग उनके दामाद पर भौंका। जब दामाद खुद को बचाने के लिए भागा तो डॉग ने भी उनके पीछे दौड़ लगा दी। इसके बाद कुछ कहा सुनी हुई। जिसे यह जेल प्रहरी छेड़छाड़ का रूप दे रही है।
