भांडेर/दतिया/मप्र।
मध्यप्रदेश के दतिया जिले से पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल,दतिया (datia) जिले के भांडेर तहसील में भांडेर थाना पुलिस (police) की बड़ी लापरवाही (carelessness) सामने आई है। यहां पुलिस कस्टडी से हथकड़ी सहित नाबालिग के अपहरण और रेप का आरोपी (rape accused) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। फरार हुए आरोपी पर एक नाबालिग को भगा ले जाने के बाद उसका दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस कस्टडी से आरोपी के इस तरह फरार होने से पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई हैं। इस घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह उठना लाजमी है।
क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,नाबालिग का दुष्कर्म कर उसे भगा ले जाने का आरोपी राघवेंद्र पुत्र राजाराम वंशकार निवासी भांडेर पुलिस की हिरासत में था। उसे शुक्रवार की शाम पंडोखर तिराहा से गिरफ्तार किया गया था। आरोपी 15 जून की रात एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर घर से भगाकर ले गया था। साथ ही आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था। इसी मामले में पुलिस ने इस फरार आरोपी को गिरफ्तार किया था जो एक बार फिर पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। गिरफ्तार करने के बाद भांडेर पुलिस आरोपी को शनिवार की शाम जिला अस्पताल मेडिकल कराने लाई थी। तभी आरोपी पुलिस की कस्टडी से हथकड़ी सहित फरार हो गया और पुलिस हाथ मलते रह गई।
