HomeBreaking Newsमुझकों राणा जी माफ करना,गलती हमारे से हो गई: बारातियों को दतिया...

मुझकों राणा जी माफ करना,गलती हमारे से हो गई: बारातियों को दतिया पुलिस ने दी अनोखी सजा

दतिया/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश के दतिया में कोरोना कर्फ्यू उल्लंघन कर घूमने वाले युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। इन युवकों को ने पुलिस को बताया कि वे दोस्त की शादी में शामिल होकर लौट रहे हैं। इस पर पुलिस के जवान बोले- शादी में खूब नाच लिया। अब यहां पर भी नागिन डांस करो।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह पीतांबरा मंदिर के पास के चौराहे पर पुलिस के जवान कोरोना कर्फ्यू तोड़ने वालों को सब सिखाने के लिए खड़े थे। पुलिस ने सड़क पर बेरिगेट्स लगा रखे थे। हर आने जाने वाले से पूछताछ कर रही थी। बेवजह घूमने वालों को सबक सिखा रही थी, तभी एक युवकों का समूह बाइकों से आया। पुलिस ने तत्काल उन्हें रोक लिया। पुलिस के जवान बोले कहां घूम रहे हो। कोरोना कर्फ्यू में घरों से कैसे बाहर निकले? यह सुनकर तत्काल एक युवक बोला।
सर, हम लोग अपने दोस्त की शादी से लौट रहे हैं। तभी पुलिस के जवान बोले- इन दिनों शादी में ज्यादा लोगों को शामिल होने की परमिशन नहीं है। ऐसे में तुम लोग संक्रमण फैलाने के लिए घूम रहे हो। युवक बोला, सर शादी से लौट रहे हैं। अब घर जा रहे पुलिस जवान बोले ठीक है। बारात में डांस करके आए हो यहां पर भी डांस करोगे। यही तुम लोगाें की सजा है। यह सुनकर एक जवान ने मोबाइल पर मुझकों राणा जी माफ करना यह गाना बजाया। इसके बाद जवानों ने इन युवकों से नागिन डांस भी कराया।

वीडियो देखें

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!