HomeBreaking Newsचाचा विधायक हैं हमारे..!! विधायक की भतीजी का विवाह,बारात आने से पहले...

चाचा विधायक हैं हमारे..!! विधायक की भतीजी का विवाह,बारात आने से पहले पहुंची SDM ने खुलवाया टेंट

बता दें कि सीएम के निर्देश है कि जनपद स्तर पर क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के अध्यक्ष विधायक होंगे। उनका दायित्व होगा कि संक्रमण काल में वे क्षेत्र में शादी-कार्यक्रम रुकवाएं। उन्हें समझाए कि आगे और भी मौके आएंगे। जून माह में मुहूर्त है, लेकिन खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा को रिश्तेदार बंधन में पीछे हटना पड़ा।


खंडवा/मध्यप्रदेश।

चाचा विधायक हैं हमारे… ये लाइन अक्सर आपने सुनी होगी लेकिन इसका जीता जागता उदाहरण मध्यप्रदेश के खंडवा में देखने को मिला जहाँ एक ओर कोरोना संक्रमण से सारा देश व प्रदेश झूझ रहा है वहीं अगर सत्ताधारी पार्टी के विधायक के परिवार वाले ऐसे आयोजन करेंगे तो आम जनता में क्या संदेश जाएगा की प्रदेश में दो कानून चल रहें हैं आमजन के लिए अलग और राजनैतिक रसूख रखने वालों के लिए अलग। दरअसल,खंडवा विधायक की भतीजी के शादी के लिए सजाए गए टैंट को एसडीएम ने खुलवा दिया। कहा-शादी रुकवाना हमारा धर्म नहीं, लेकिन संक्रमण का समय है। रिश्तेदारों को हाथ जोड़कर विदा कीजिए। चेतावनी दी कि ध्यान रहे, सिर्फ दूल्हा-दुल्हन के फेरे होंगे।

क्या है पूरा मामला

एसडीएम ने खुलवाया टेंट

प्राप्त जानकारी के अनुसार,शहर के जूनी इंदौर लाइन रोड स्थित चौधरी कंपाउंड में अशोक वर्मा के यहां उनकी बेटी मोनिका का विवाह था। गुरुवार शाम यहां बड़वाह से बारात आने वाली थी। अशोक वर्मा खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा के चचेरे भाई हैं। शाम 6 बजे शादी कार्यक्रम की सूचना मिली, तो खंडवा एसडीएम डॉ. ममता खेड़े, सीएसपी ललित गठरे उनके निवास पहुंचे। यहां देखा तो टैंट सजा हुआ था। बारात आने से पहले उनके स्वागत की तैयारी और स्टेज सजाया जा रहा था।
एसडीएम डॉ. खेड़े परिवार से मिलीं। नसीहत दी कि संक्रमण का समय है। खुद और रिश्तेदारों के स्वास्थ्य का ख्याल रखिए। ध्यान रहे, हमें दाेबारा नहीं आना पड़े, इसलिए सिर्फ दूल्हा-दुल्हन के फेरों के अलावा जरूरी रस्में परिवार वालों की उपस्थिति में ही हों। भीड़ दिखी या शिकायत मिली तो शादी रोकना पड़ेगी।

निमंत्रण कार्ड में 62 लोगों के नाम

निमंत्रण कार्ड में 22 दर्शनाभिलाषी, 21 स्वागतातुर, विनीत में 8 ,ननिहाल पक्ष में 7 नाम है। इसके अलावा दूल्हा-दुल्हन और दुल्हन के माता-पिता को मिलाकर कुल 62 नाम दर्ज हैं। इसमें 18 तो चाचा-चाची, 8 बुआ-फूफा हैं। विधायक देवेंद्र वर्मा और उनकी पत्नी का भी नाम विनीत में है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!