HomeBreaking NewsBJP से नाराज आरक्षक को सोशल मीडिया पर अपशब्द लिखना महँगा पड़ा,SP...

BJP से नाराज आरक्षक को सोशल मीडिया पर अपशब्द लिखना महँगा पड़ा,SP ने सस्पेंड किया

बता दें कि आरक्षक को तो ग्रुप से बाहर कर दिया गया, लेकिन चंद मिनटों में ही पोस्ट तेजी से वायरल हो गया, यहां तक की ये पोस्ट ग्वालियर SP अमित सांघी के पास भी जा पहुंचा। एसपी ने तुरंत ही मामले को गंभीरता से लेते हुए पोस्ट की जांच कराई। इस पर आरक्षक धर्मेंद्र पाठक द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाना सुनिश्चित पाया गया। इस पर SP एसपी अमित सांघी ने तुरंत कार्यवाही करते हुए जवान धर्मेन्द्र पाठक के सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिये।


ग्वालियर/मध्यप्रदेश।

एक तरफ तो प्रदेश की शिवराज सरकार लोगों से जागरूक रहने, सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन रखने की अपील कर रही है, वहीं प्रदेश का सत्ताधारी दल भाजपा समेत अन्य विपक्षी दल चुनावी तैयारियों के लिये लगातार जनसंपर्क में जुटे हुए हैं। दरअसल,प्रदेश में नगरीय निकाय चुनावों की गूँज हैं। सरकार और दल के बीच इसी तालमेल के बिगाड़ को देखते हुए सूबे के ग्वालियर में सेवारत एक कांस्टेबल का सोशल मीडिया पर काेरोना के आंकड़ों को लेकर गुस्सा फूट पड़ा।

एसपी ने कांस्टेबल को किया सस्पेंड किया

प्राप्त जानकारी के अनुसार,ग्वालियर के कोतवाली थाने में कांस्टेबल के पद पर पदस्थ धर्मेन्द्र पाठक सोशल मीडिया पर एक न्यूज ग्रुप से भी जुड़ा हुआ है। शनिवार को उसी ग्रुप में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते कोरोना के मामलों में आई तेजी का एक पोस्ट आया। पोस्ट को पढ़कर कांस्टेबल भड़क गया। उसने पोस्ट पर रिप्लाय करते हुए BJP लिखकर अपशब्द लिख दिया। जब उसे एडमिन ने समझाया कि यह सोशल ग्रुप है यहां अपनी अभद्र भाषा का उपयोग न करें। इसपर कांस्टेबल ने जवाब देते हुए कहा कि, ‘चुनाव आ गया तो अब कहां गया कोरोना। त्योहार और अन्य कार्यक्रम में कोरोना बढ़ जाता है।’ हालांकि, कांस्टेबल के इस रवैय्ये को देखते हुए ग्रुप एडमिन ने उसे ग्रुप से हटा दिया।

बीजेपी पर हमला बोला

अपनी भड़ास निकालते हुए कांस्टेबल ने प्रदेश के सत्ताधारी दल भाजपा पर जमकर हमला तो बोला ही, साथ ही तेश में आकर गालिया तक लिख डालीं। सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में लिखते हुए पुलिस जवान ने कहा कि, चुनाव का समय आते ही कोरोना कम क्यों हो जाता है। जब कोई त्योहार और अन्य कार्यक्रम हो तो बढ़ जाता है। कांस्टेबल द्वारा किया गया ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो गया। मामला शनिवार का है। हालांकि, इसपर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने पर शनिवार रात को ही एसपी द्वारा कांस्टेबल के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया गया।

इनका कहना

एसपी द्वारा जारी आदेश में साफ तौर पर कहा गया कि, जांच में कांस्टेबल धर्मेंद्र पाठक का आचरण कहीं से भी पुलिस नियमों के अनुरूप नहीं था। उसने सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। उसके इस रवैय्ये को देखते हुए उसे सस्पेंड कर लाइन अटैच किया गया है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!