HomeBreaking Newsरिश्वत लेते पुलिस ASI और आरक्षक का वीडियो वायरल,SP ने दोनों को...

रिश्वत लेते पुलिस ASI और आरक्षक का वीडियो वायरल,SP ने दोनों को निलंबित किया

बता दें कि अवधेश सिंह को हाल ही में पदोन्नति मिली थी और वे एएसआई हो गए थे। एसपी की इस कार्रवाई के बाद थाने में हड़कंप मच गया है। इधर सोशल मीडिया पर रिश्वत का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। निलंबन के बाद मामले की जांच शुरू हो चुकी है। यह जांच भांडेर एसडीओपी मोहित यादव को सौंपी गई है।मामले में एसपी कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। हालांकि वीडियो के आधार पर दोनों को शनिवार शाम निलंबित कर दिया है।


दतिया/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के दतिया (Datia) में दो पुलिसकर्मियों (Police) को रिश्वत (Bribe) लेना महंगा पड़ गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद दतिया एसपी ने सिविल लाइन थाने पर पदस्थ ASI अवधेश सिंह और आरक्षक लाखन सिंह को
12 हजार की रिश्वत लेने के मामले में निलंबित (Suspended) कर दिया है। हैरानी की बात तो ये है कि ASI अवधेश सिंह को हाल ही में पदोन्नति मिली थी। एसपी के इस एक्शन के बाद थाने में हड़कंप मच गया है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था,जिसमें दतिया के नवनियुक्त ASI अवधेश सिंह और एक आरक्षक लाखन सिंह सेवड़ा रोड पर रेड मारने के बाद आरोपियों को हिरासत में लेने के बजाय रिश्वत लेकर मामला रफा दफा करते नजर आ रहे थे। वीडियो में कुछ लोग 12 हजार रुपए गिन रहे हैं और एएसआई को थमा रहे हैं। वीडियाे रात के समय का है। जैसे ही यह वीडियो दतिया एसपी अमन सिंह राठौड़ के पास पहुंचा उन्होंने निलंबन के बाद मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए।

नंबर वन पुलिस डॉटकॉम (No1Police.com)
इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!