HomeNews Headlinesपुलिसकर्मी आपस में भिड़े,जमकर हुई मारपीट,एक आरक्षक गंभीर रूप से घायल

पुलिसकर्मी आपस में भिड़े,जमकर हुई मारपीट,एक आरक्षक गंभीर रूप से घायल

सतना/मध्यप्रदेश…………..


कोरोना संक्रमण महामारी से संपूर्ण देश जूझ रहा है। इसी बीच मध्यप्रदेश के सतना से एक बड़ी खबर सामने आईं हैं। जहाँ सिविल लाइन थाना अंतर्गत पुलिस कालोनी में देर रात दो पुलिसकर्मी की आपस में किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया की दोनों लोगो में मारपीट होने लगी। घटना के पीछे अभी तक जो तथ्य सामने आए है उसके अनुसार मामला शराबखोरी से जुड़ा हुआ है। बताया गया है कि दोनों पुलिसकर्मी रात में एक साथ बैठकर शराब पी इसी बीच दोनों के बीच कहासुनी के साथ मारपीट होने लगी। घटना में एक आरक्षक गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है। घायल आरक्षक का नाम राजबहादुर रावत है। सिविल लाइन थाना पुलिस जांच में जुटी।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!