HomeNews HeadlinesVIDEO:पूर्व मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के बेटे की गुंडई,पुलिसकर्मियों से अभद्रता,वीडियो बना...

VIDEO:पूर्व मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के बेटे की गुंडई,पुलिसकर्मियों से अभद्रता,वीडियो बना रहे सिपाही से कहा तेरी फ़ोटो में खींचा दूँगा

बड़ा सवाल ये उठता है कि मंत्री के बेटा लॉकडाउन का उल्लंघन कर बिना मास्क लगाए एक्टिवा से घूम रहा था ऊपर से पुलिसकर्मियों पर धौंस जमाते हुए जब उसने अपने मंत्री पिता का परिचय दिया तो पुलिसकर्मी सहम गए और बचाव की मुद्रा में आ गए, अगर इसकी जगह कोई आम आदमी होता तो भगवान ही मालिक था उसका।



ग्वालियर/मध्यप्रदेश……………..


ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के बेटे रिपुदमन सिंह का ग्वालियर में पुलिसकर्मियों को हड़काते हुए वीडियो सामने आया है। पांच मिनट के इस वीडियो में पूर्व मंत्री का बेटा पुलिसकर्मियों को हड़का रहा है। इस दौरान वह फोन लगाकर एक सिपाही का नाम लेकर उसे बंगले बुलाने की धौंस दे रहा है। इस पूरे वीडियो में पुलिसकर्मी पूर्व मंत्री के बेटे का आगे गिड़गिड़ाते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो बुधवार दोपहर का बताया गया। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पूरे शहर में लॉकडाउन लगा है। चप्पे-चप्पे पर पुलिसबल तैनात है। बिना मास्क लगाए और बेवजह बाहर निकल रहे लोगों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। बुधवार दोपहर पूर्व मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का बेटा रिपुदमन सिंह हाईवे पर बिना मास्क लगाए एक्टिवा से घूमता नजर आया। हालांकि मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद मंत्री के बेटे के तेवर नरम पड़ गए। और सार्वजनिक रूप से वीडियो जारी कर पुलिसकर्मियों से माफी मांग ली।


क्या है वायरल वीडियो में………………


पुलिस ने उसे रोका और लॉकडाउन का हवाला देकर मास्क नहीं लगाने और घूमने का कारण पूछा। पुलिस के इतना पूछते ही पूर्व मंत्री के पुत्र का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने अपना परिचय देते हुए पुलिस को हड़काना शुरू कर दिया। इतने में एक पुलिसकर्मी ने वीडियो बनाना शुरू किया तो पूर्व मंत्री का पुत्र उससे कहता है कि तू फोटो खींच रहा है, तेरा फोटो मैं खिंचा दूंगा। उसने पुलिस को अपना परिचय दिया। इस पर पुलिसकर्मी सहमे और वे बचाव की मुद्रा में आ गए। वे बार-बार उसे घर जाने के लिए कहते रहे। इस बीच रिपुदमन ने किसी को फोन लगाया और एक सिपाही का नाम लेकर बंगले पर बुलाने के लिए कहा।

करीब पांच मिनट तक पूर्व मंत्री का पुत्र बार-बार पुलिसकर्मियों को हड़काता रहा। इस बीच बार-बार पुलिसकर्मी यही कहते रहे कि हम पहचानते नहीं थे इसलिए अनजाने में गलती हो गई। लेकिन, रिपुदमन पुलिस को धौंस दिखाता रहा। काफी मिन्नतों के बाद पुलिस ने उसे मास्क दिया और घर के लिए रवाना किया।


वीडियो देखें…………….


Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!